संसद में आज हंगामे और ठहाके का जारी रहा दौर, जानिए कुछ उन विशेष क्षणों को

संसद में आज हंगामे और ठहाके का जारी रहा दौर, जानिए कुछ उन वि

Desk : केंद्र सरकार ने गुरुवार को संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन बिल पेश किए। इसके बाद इसपर चर्चा शुरु हुई। चर्चा के दौरान जहां विपक्ष द्वारा विरोध और हंगामा किया गया। वहीं सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से कुछ ऐसे भी पल सामने आए जिसपर संसद में जमकर ठहाके लगे।


सबसे पहला वाक्या उस वक्त सामने जब पीएम ने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर चुटकी ली, जिसपर पूरा सदन ठहाके लगाने लगा। दरअसल पीएम मोदी सदन में महिला आरक्षण के समर्थन में अपना संबोधन दे रहे थे। अभी प्रधानमंत्री के संबोधन को शुरू हुए कुछ ही मिनट बीते होंगे कि विपक्ष ने एकाएक शोर मचाना शुरू कर दिया। पीएम मोदी ने पहले उन्हें कुछ देर तक बोलने दिया। वैसे पीएम मोदीको उम्मीद थी कि ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर विपक्ष अपनी जिम्मेदारी समझते हुए उन्हें बगैर किसी रोकटोक के बोलने देंगे। लेकिन विपक्ष में बैठे टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी जब नहीं रुके। जिसके बाद पीएम मोदी ने एनडीए के सांसदों की तरफ देखते हुए कल्याण बनर्जी की जमकर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि चलिए इनको बोल लेने दीजिए क्योंकि ये जहां हैं वहां उन्हें बोलने का मौका नहीं मिलता है। वहां इनके मुंह पर ताला लगा हुआ है. जिसके बाद सदन में जमकर ठहाका लगा।


वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी स्पीच के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को अपना दोस्त कहा। इस पर अखिलेश ने हंसते हुए हाथ जोड़ लिए। जबकि सदन में बैठी उनकी पत्नी डिंपल यादव समेत विपक्ष के सदस्य भी मुस्कुराते नजर आए। 


सदन में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने शाह को देखते हुए कहा- अगर चाणक्य जिंदा होते तो आपको देखकर चौंक जाते। उनकी इस  बात पर गृह मंत्री अमित शाह मुस्कुराने लगे।


प्रियंका गांधी ने परिसीमन बिल के खिलाफ बोलते हुए कहा- गृह मंत्री जी हंस रहे हैं। उन्होंने पूरी योजना बना रखी है। आज अगर चाणक्य जिंदा होते तो आपकी राजनीतिक कुटिलता देखकर वो भी चौंक जाते। राजनीति में कुटिल होना एक तरफ है। शायद हमें और थोड़ा होना भी चाहिए।