Today Panchang: आज का पंचांग 24 मई 2026, जानें पूजा, राहुकाल और शुभ समय की पूरी जानकारी

Today Panchang: 24 मई 2026 का दैनिक हिंदी पंचांग पढ़ें। जानें आज की तिथि, नक्षत्र, राहुकाल, शुभ-अशुभ मुहूर्त और आज का उपाय।

Today Panchang
आज का पंचांग अपडेट- फोटो : social media

Today Panchang: आज अंग्रेजी तारीख 24 मई 2026 है। सूर्य उत्तरायण और उत्तर गोल में स्थित हैं। इस समय वसंत ऋतु चल रही है। आज चंद्रमा पूरे दिन सिंह राशि में गोचर करेंगे। ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज का दिन आत्मविश्वास, सामाजिक संबंधों और नए कामों के लिए अच्छा माना जा रहा है।

आज नवमी तिथि रहेगी, जो अगले दिन यानी 25 मई की सुबह 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, जो रात 02 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ होगा।

आज का राहुकाल कब शुरू होगा?

आज हर्षण योग रहेगा, जो अगले दिन सुबह 03 बजकर 45 मिनट तक चलेगा। इसके बाद वज्र योग शुरू होगा। वहीं बालव करण आज दोपहर 04 बजकर 23 मिनट तक रहेगा, फिर कौलव करण शुरू हो जाएगा। आज का राहुकाल शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ या नया काम शुरू करने से बचना चाहिए। गुलिक काल दोपहर 03:30 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। वहीं यमगंड का समय दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। इन समयों में भी महत्वपूर्ण कार्य करने से बचना बेहतर माना जाता है।

आज चंद्रदेव कहां विराजमान रहेंगे?

आज चंद्रदेव पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। यह नक्षत्र सिंह राशि के 13 डिग्री 20 मिनट से 26 डिग्री 40 मिनट तक माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी शुक्रदेव हैं और राशि स्वामी सूर्यदेव हैं। इसके देवता भग माने जाते हैं, जिन्हें प्रेम और विवाह का देवता कहा जाता है। इसका प्रतीक बिस्तर या पलंग माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में जन्मे लोग आकर्षक व्यक्तित्व वाले, मिलनसार और कला प्रेमी होते हैं। ऐसे लोग दूसरों की मदद करने वाले, उदार और मधुर बोलने वाले माने जाते हैं। इन्हें सुख-सुविधाएं पसंद होती हैं और ये अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत लेते हैं।

सूर्य देव को जल अर्पित करें

आज का उपाय बहुत शुभ माना गया है। रविवार के दिन सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। साथ ही गेहूं या तांबे की वस्तुओं का दान करना भी लाभकारी माना गया है। ऐसा करने से मान-सम्मान बढ़ता है और जीवन में अच्छे कार्यों में सफलता मिलने की मान्यता है।