Today Panchang: जानें मंगलवार की तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज के खास उपाय
Today Panchang: पढ़ें 23 जून 2026 मंगलवार का पंचांग। जानें आज की तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त समय और मंगलवार का खास उपाय।
Today Panchang: पंचांग धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से 23 जून 2026 मंगलवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है। आज शक संवत 1948, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। विक्रम संवत 2083 चल रहा है। सूर्य उत्तरायण में हैं और उत्तर गोल में स्थित हैं। अभी ग्रीष्म ऋतु चल रही है। आज नवमी तिथि दोपहर 4 बजकर 39 मिनट तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी।
आज हस्त नक्षत्र दोपहर 11 बजकर 54 मिनट तक रहेगा, उसके बाद चित्रा नक्षत्र शुरू होगा। वरीयान योग सुबह 10 बजकर 13 मिनट तक रहेगा, इसके बाद परिघ योग का आरंभ होगा। कौलव करण दोपहर 4 बजकर 39 मिनट तक रहेगा, फिर तैतिल करण शुरू होगा। चंद्रमा आज कन्या राशि में संचार करेंगे और अगले दिन यानी 24 जून को रात 12 बजकर 52 मिनट के बाद तुला राशि में प्रवेश करेंगे।
शुभ मुहूर्त की कब होगी शुरुआत?
आज सूर्योदय सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 7 बजकर 22 मिनट पर होगा। चंद्रोदय दोपहर 1 बजकर 46 मिनट पर होगा। चंद्रास्त 24 जून की रात 1 बजकर 3 मिनट पर होगा। अगर शुभ मुहूर्त की बात करें तो आज ब्रह्म मुहूर्त सुबह 3 बजकर 52 मिनट से 4 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। यह समय पूजा-पाठ, ध्यान और आध्यात्मिक कार्यों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। यह दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है। अमृत काल सुबह 5 बजकर 31 मिनट से 7 बजकर 13 मिनट तक रहेगा, जो बेहद शुभ माना गया है।
चौघड़िया मुहूर्त का लेखा-जोखा
आज के चौघड़िया मुहूर्त में सुबह 8 बजकर 53 मिनट से 10 बजकर 38 मिनट तक चर चौघड़िया रहेगा। सुबह 10 बजकर 38 मिनट से दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक लाभ चौघड़िया रहेगा, जो उन्नति और सफलता के लिए अच्छा है। दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से 2 बजकर 8 मिनट तक अमृत चौघड़िया रहेगा, जो सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। दोपहर 3 बजकर 53 मिनट से शाम 5 बजकर 37 मिनट तक शुभ चौघड़िया रहेगा।
मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित
अशुभ समय की बात करें तो आज राहुकाल दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से शाम 5 बजे तक रहेगा। इस दौरान नए काम शुरू करने से बचना चाहिए। गुलिक काल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। यमगण्ड सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इन समयों में शुभ कार्यों से बचना बेहतर माना जाता है। आज मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। आज का विशेष उपाय यह है कि हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं। ऐसा करने से साहस, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। साथ ही जीवन की परेशानियां कम होने लगती हैं।