Today Horoscope: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान
Today Horoscope: आज 13 नवंबर 2026 का राशिफल जानें। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, कारोबार, धन, सेहत और वैवाहिक जीवन का हाल पढ़ें।
Today Horoscope: 13 नवंबर, शुक्रवार को ग्रहों की चाल में बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिल सकता है। आज बुध और शुक्र अपनी चाल बदल रहे हैं। बुध तुला राशि में मार्गी हो रहे हैं, जबकि शुक्र कन्या राशि में अपनी चाल बदल रहे हैं। वहीं, चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे और मंगल व गुरु के साथ नवम-पंचम योग बनाएंगे। इसके अलावा सूर्य और शुक्र के बीच द्वादश भाव का संबंध होने से वाशी योग भी बन रहा है।
ग्रहों की इन स्थितियों के आधार पर आज का दिन कुछ राशियों के लिए लाभ और सफलता लेकर आ सकता है, जबकि कुछ लोगों को सेहत, खर्च और रिश्तों के मामले में सावधानी रखनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि: परिवार का पूरा साथ मिलेगा
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आप काम के दौरान पहले से ज्यादा सहज महसूस करेंगे। लंबे समय से अधूरी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। पिता का भी पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि, जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय संयम रखें। आपकी किसी बात से मतभेद हो सकता है।
वृषभ राशि: खर्च बढ़ेगा, लेकिन सुख भी मिलेगा
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन अनुकूल रह सकता है। प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सुख-सुविधाओं की चीजों पर खर्च करने का मन होगा, लेकिन बजट का ध्यान रखना जरूरी है। कपड़ों के कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। कई दिनों से बनी बेचैनी दूर होगी और मन को शांति मिलेगी।
मिथुन राशि: पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कई दिनों की थकान और सुस्ती दूर होगी। आप नई ऊर्जा के साथ अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। बुध के मार्गी होने से कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। पहले किए गए काम और निवेश से भी फायदा होने की उम्मीद है। हालांकि, गुस्से और जल्दबाजी से बचें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
कर्क राशि: मानसिक तनाव से बचकर रहें
कर्क राशि के जातकों के लिए आज चंद्रमा का छठे भाव में होना लाभ के साथ खर्च भी बढ़ा सकता है। अगर आप लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो इसमें सफलता मिल सकती है। हालांकि, सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। थकान और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। अपने विरोधियों से सतर्क रहें और किसी को पैसा उधार देने से बचें, क्योंकि पैसा फंसने की आशंका है।
सिंह राशि: सेहत और निवेश के मामले में सावधानी जरूरी
सिंह राशि वालों को आज अपने गुस्से और भावनाओं पर काबू रखना होगा। चंद्रमा का गोचर आपके पंचम भाव में रहेगा, जबकि राशि में मंगल और केतु की स्थिति आपको जल्दबाजी में गलत फैसला लेने के लिए उकसा सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोग जोश में आकर कोई फैसला न लें। आर्थिक लाभ के अच्छे योग हैं और सरकारी काम में सफलता मिल सकती है। हृदय रोग से परेशान लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
कन्या राशि: सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के योग
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा और अनुकूल रह सकता है। शुक्र और बुध की चाल में बदलाव के साथ चंद्रमा का धनु राशि में होना आपके लिए नई प्रेरणा लेकर आ सकता है। कामकाज सुचारू रूप से चलेगा और जीवन में कुछ नया शुरू करने का विचार आ सकता है। सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजें मिल सकती हैं। पढ़ाई में शिक्षकों और वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में कोई लाभदायक सौदा मिलने से खुशी होगी। परिवार में आपके व्यवहार की तारीफ हो सकती है।
तुला राशि: सामाजिक संपर्क बढ़ेगा
तुला राशि के जातकों के लिए बुध का मार्गी होना शुभ रह सकता है। अपनी बातचीत और समझदारी से आप लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे और उपहार या सम्मान मिलने के योग हैं। किसी पुराने दोस्त या परिचित से मुलाकात हो सकती है। कमाई अच्छी रहेगी, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है। इसलिए आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा।
वृश्चिक राशि: आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक हो सकता है। आपकी ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन काम करते समय धैर्य रखना जरूरी है। जल्दबाजी में काम पूरा करने की कोशिश नुकसान पहुंचा सकती है। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। किराना और धातु के कारोबार से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। योग और ध्यान के लिए समय निकालें और अपनी वाणी पर संयम रखें।
धनु राशि: शुभ कामों पर खर्च हो सकता है
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रह सकता है। चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगे, जिससे आपकी कल्पनाशक्ति बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का विचार मन में आ सकता है। परिवार से जुड़े किसी कारण से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। शुभ कामों पर खर्च होने के योग हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, क्योंकि मन भटक सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
मकर राशि: काम और सेहत पर ध्यान दें
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला रह सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। कार्यक्षेत्र में अपने काम पर पूरा ध्यान दें, क्योंकि अचानक कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। रिश्तेदारों से बातचीत करते समय सावधानी रखें और बेवजह की बहस से बचें। यात्रा और वाहन पर खर्च हो सकता है। कारोबार में उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है।
कुंभ राशि: नए अवसर मिलने के योग
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रह सकता है। पिता का सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन में सुख बना रहेगा। लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी का समाधान मिल सकता है। अपनी योजनाओं और समझदारी से आपको फायदा होगा। सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे और तकनीक से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं। कुछ नए अवसर भी मिलेंगे, जिनसे भविष्य में लाभ होने की उम्मीद है।
मीन राशि: बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं, इसलिए अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। पारिवारिक जीवन में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। सामाजिक कामों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से अटका कोई काम पूरा हो सकता है।