Today Panchang 23 May 2026: ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी पर बन रहे शुभ संयोग, यहां देखें 23 मई 2026 का पूरा पंचांग

Today Panchang 23 May 2026:आज का पंचांग 23 मई 2026। जानिए अष्टमी तिथि, मघा नक्षत्र, राहुकाल, शुभ-अशुभ मुहूर्त और आज के उपाय।

Today Panchang 23 May 2026
आज का पंचांग 23 मई 2026- फोटो : social media

Today Panchang 23 May 2026: आज की अंग्रेजी तारीख 23 मई 2026 है। सूर्य उत्तरायण में हैं और वसंत ऋतु चल रही है। आज का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। चंद्रमा पूरे दिन सिंह राशि में रहेंगे, जिससे आत्मविश्वास और ऊर्जा में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि कुछ समय अशुभ मुहूर्त भी रहेंगे, इसलिए जरूरी काम सही समय देखकर करना बेहतर रहेगा।

आज राहुकाल सुबह 09:00 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। इस समय नए और शुभ काम शुरू करने से बचना चाहिए। गुलिक काल सुबह 06:00 बजे से 07:30 बजे तक रहेगा। वहीं यमगंड दोपहर 01:30 बजे से 03:30 बजे तक रहेगा आज अष्टमी तिथि अगले दिन यानी 24 मई की सुबह 04 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि शुरू होगी। मघा नक्षत्र रात 02 बजकर 09 मिनट तक रहेगा, फिर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ होगा। ध्रुव योग सुबह 06 बजकर 14 मिनट तक रहेगा, इसके बाद व्याघात योग शुरू होगा। विष्टि यानी भद्रा करण दोपहर 04 बजकर 40 मिनट तक रहेगा, फिर बव करण शुरू होगा।

आज का नक्षत्र

आज चंद्रदेव मघा नक्षत्र में विराजमान हैं। मघा नक्षत्र सिंह राशि के 0 डिग्री से 13 डिग्री 20 मिनट तक माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी केतु हैं और राशि स्वामी सूर्यदेव हैं। इस नक्षत्र के देवता पितर यानी पूर्वज माने जाते हैं। इसका प्रतीक शाही सिंहासन है।

मघा नक्षत्र में जन्मे लोग साहसी, मेहनती और सम्मान पसंद होते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता होती है। ऐसे लोग अपनी परंपराओं और परिवार का सम्मान करते हैं। इनके स्वभाव में आत्मविश्वास और स्पष्टता दिखाई देती है, लेकिन कभी-कभी ये भावुक भी हो सकते हैं।

आज का उपाय

आज शनिवार होने के कारण शनि देव की पूजा करना शुभ माना जाएगा। शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। काले तिल और उड़द की दाल का दान करने से मानसिक शांति मिलती है और जीवन की परेशानियां कम होती हैं। यह उपाय कुंडली के दोषों को कम करने में भी सहायक माना जाता है।