Today Panchang 13 June 2026: आज का पंचांग, शनिवार को कब है राहुकाल? जानें तिथि, नक्षत्र, योग, करण और शुभ समय

Today Panchang 13 June 2026: 13 जून 2026 का आज का पंचांग पढ़ें। जानें त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि, राहुकाल, गुलिक काल, यमगंड, कृत्तिका नक्षत्र, योग, करण, चंद्रमा की स्थिति और शनिवार का शुभ उपाय।

Today Panchang 13 June 2026
आज का पंचांग 13 जून 2026- फोटो : social media

Today Panchang 13 June 2026: आज अंग्रेजी तारीख 13 जून 2026 है। सूर्य उत्तरायण में हैं और उत्तर गोल में स्थित हैं। इस समय ग्रीष्म ऋतु चल रही है। आज त्रयोदशी तिथि दोपहर 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी।आज कृत्तिका नक्षत्र मध्यरात्रि के बाद 14 जून को 1 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। इसके बाद रोहिणी नक्षत्र का आरंभ होगा। सुकर्मा योग आज शाम 5 बजकर 28 मिनट तक रहेगा और उसके बाद धृति योग शुरू होगा गरज करण आज सुबह 5 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वणिज करण का आरंभ होगा। चंद्रमा आज सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक मेष राशि में रहेंगे और इसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।

आज का अशुभ मुहूर्त

आज सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस समय नए और शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।सुबह 6:00 बजे से 7:30 बजे तक गुलिक काल रहेगा।दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक यमगंड काल रहेगा। इस समय भी शुभ कार्यों को टालना बेहतर माना जाता है।

आज का नक्षत्र

आज चंद्रदेव कृत्तिका नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। यह नक्षत्र 14 जून की मध्यरात्रि के बाद 1 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। इसका विस्तार 26 डिग्री 40 मिनट मेष राशि से लेकर 10 डिग्री वृषभ राशि तक माना जाता है। कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी सूर्यदेव हैं। इसकी राशियों के स्वामी मंगलदेव और शुक्रदेव हैं। इस नक्षत्र के देवता अग्निदेव हैं और इसका प्रतीक भाला या अस्त्र माना जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग तेज बुद्धि वाले, स्वाभिमानी और धार्मिक स्वभाव के होते हैं। वे परंपराओं का सम्मान करते हैं और निडर तथा ऊर्जावान माने जाते हैं। ऐसे लोगों में जीवन में आगे बढ़ने की मजबूत इच्छा होती है और अपने कार्यों के कारण समाज में अच्छी पहचान बना सकते हैं।

आज का उपाय

आज शनिवार के दिन हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके साथ ही काली उड़द की दाल या काले रंग के कपड़ों का दान करना शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है।