Panchang 20 May 2026: आज का पंचांग 20 मई 2026! जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र और आज का उपाय

Panchang 20 May 2026: आज का पंचांग 20 मई 2026 पढ़ें। जानें राहुकाल, शुभ-अशुभ मुहूर्त, नक्षत्र, तिथि, चंद्र राशि और बुधवार का खास उपाय।

Panchang 20 May 2026
आज का पंचांग अपडेट- फोटो : freepik

Panchang 20 May 2026: आज बुधवार, 20 मई 2026 है। सूर्य उत्तरायण में हैं और इस समय वसंत ऋतु चल रही है। आज का दिन धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ और नए कामों की शुरुआत के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि कुछ अशुभ समय भी हैं, जिनमें शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।

आज चतुर्थी तिथि सुबह 11 बजकर 06 मिनट तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी। पुनर्वसु नक्षत्र रात 04 बजकर 12 मिनट तक रहेगा, फिर पुष्य नक्षत्र का आरंभ होगा। शूल योग दोपहर 02 बजकर 10 मिनट तक रहेगा, उसके बाद गण्ड योग शुरू होगा। विष्टि करण सुबह 11 बजकर 06 मिनट तक रहेगा और फिर बव करण लग जाएगा।चंद्रमा रात 10 बजकर 38 मिनट तक मिथुन राशि में रहेंगे और उसके बाद कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा का यह गोचर भावनाओं और पारिवारिक मामलों पर असर डाल सकता है।

आज का अशुभ समय

आज दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस समय कोई नया या शुभ काम शुरू करने से बचना चाहिए।सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 07:30 बजे से 09:00 बजे तक यमगंड रहेगा।

आज का नक्षत्र

आज चंद्रदेव पुनर्वसु नक्षत्र में रहेंगे। यह नक्षत्र रात 04 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। पुनर्वसु नक्षत्र का विस्तार मिथुन राशि के 20 डिग्री से लेकर कर्क राशि के 3 डिग्री 20 मिनट तक माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी बृहस्पति देव हैं। मिथुन राशि के स्वामी बुधदेव और कर्क राशि के स्वामी चंद्रदेव हैं। इस नक्षत्र की देवी अदिति हैं, जिन्हें देवताओं की माता माना जाता है। इसका प्रतीक धनुष और तरकश है।

इस नक्षत्र में जन्मे लोग बुद्धिमान, शांत स्वभाव वाले और आशावादी माने जाते हैं। ऐसे लोग दूसरों की मदद करने वाले, धार्मिक सोच रखने वाले और अच्छी याददाश्त वाले होते हैं। इनकी बातचीत का तरीका लोगों को प्रभावित करता है और ये कल्पनाशील भी होते हैं।

आज का उपाय

आज भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और मोदक का भोग लगाएं। बुधवार के दिन “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। साथ ही मूंग की दाल का दान करने से जीवन की परेशानियां कम होती हैं और कामों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।