केन्द्रीय मंत्री सतीश चंद्रदुबे ने किया वही नरकटियागंज के छठ घाटों का निरीक्षण, छठ व्रतियों की बांटी गई पूजन सामग्री

बिहारी अस्मिता का पर मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि गाना बजाने से, पर्व-त्योहार मनाने से किसी को नहीं रोका जा सकता है। विश्व के कोना-कोना में आज छठ हो रहा है और जहाँ छठ होता है, वह यह एहसास कराता है कि मैं बिहारी हूँ

Satish Chandra Dubey inspected the Chhath Ghats
Satish Chandra Dubey inspected the Chhath Ghats- फोटो : news4nation

Bihar News :  लोक आस्था का छठ महापर्व को लेकर नरकटियागंज में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने छठ घाटों का निरीक्षण किया तो वही जिला पदाधिकारी तरणजोत सिंह भी नरकटियागंज मे साथ मौजूद रहे। वही बेतिया की महापौर गरीमा देवी सिकारिया नगर निगम के 71 घाटो का निरीक्षण व घाटो का रंग रोगन के साथ ही अपने आवास से दो हजार से अधिक छठ वर्तीयो अपने नगर निगम क्षेत्र के पार्षद रोहीत सिकारिया के साथ छठ की दी सामाग्री ।


निरीक्षण के दौरान मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि छठ पूजा आस्था का पर्व है। सभी लोग उगते हुए सूरज को जल देते हैं, लेकिन छठ ही ऐसा पर्व है, जिसमें हम बिहारी डूबते हुए सूरज को भी जल देकर आस्था का केंद्र बनाते हैं। उन्होने कहा की बिहार का छठ जहा भी बिहारी रहते है बडी ही धुमधाम से मनाते है । 


जिला पदाधिकारी तरणजोत सिंह ने बताया कि नरकटियागंज टाउन एरिया में चीनी मिल के बगल में हरबोडा नदी पर बने घाट, धूम नगर और हरदिया के छठ घाट का जायजा लिया गया। चीनी मिल घाट पर करीब 15 हजार छठव्रती और श्रद्धालु जुटते हैं। इसे देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट रखने, क्राउड कंट्रोल और प्रॉपर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। वही बेतिया नगर निगम की महापौर गरीमा देवी सिकारिया ने बताई की बिहार सरकार भी छठ पूजा के प्रति नगर निगम क्षेत्र मे पूरी तत्परता के साथ खड़ी रहती है और जो भी सहयोग होता है, करती है। बेतिया में स्थानीय स्तर पर भी पूरा सहयोग मिल रहा है।


घाटों पर पटाखा जलाना बिल्कुल प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए पूरे जिले के सभी पदाधिकारियों, मजिस्ट्रेट और फोर्स को पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं। अगर कोई पटाखा चलाएगा, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।


बिहारी अस्मिता का पर मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि गाना बजाने से, पर्व-त्योहार मनाने से किसी को नहीं रोका जा सकता है। विश्व के कोना-कोना में आज छठ हो रहा है और जहाँ छठ होता है, वह यह एहसास कराता है कि मैं बिहारी हूँ और एक बिहारी सौ पे भारी है। बेंगलुरु से टेम्पो चलाकर आने वाले बिहारी भी छठ पूजा के लिए अपने घर आ जाते हैं। बिहारी जहां भी हैं, वहां छठ का झंडा गड़ा हुआ है।

आशीष की रिपोर्ट