Education News: Arts Classes का जलवा! आर. के. सिंह के छात्रों को SDPO अमन ने किया सम्मानित, मेधावी अभ्यर्थियों को मिला खास तोहफा
Education News: 'कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है'.... इसी मंत्र को चरितार्थ करते हुए महाराजगंज के आर्ट्स क्लासेज के सफल छात्रों को सम्मानित किया गया। आर.के सिंह ने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की।
Education News: सपनों की उड़ान को जब मेहनत का साथ मिलता है, तो सफलता कदम चूमती है। इसी जज्बे को सलाम करते हुए महाराजगंज के आर्ट्स क्लासेज में इंटर के मेधावी छात्रों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डीएसपी सह एसडीपीओ अमन कुमार पहुंचे। आर्ट्स क्लासेज के संचालक आर.के सिंह ने अमन कुमार को सम्मानित कर उनका स्वागत किया। वहीं स्थानीय डीएसपी ने छात्रों को मेडल और मेमेंटो सौंपा। इस दौरान छात्र-छात्रों में उत्साह देखने को मिला।


छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएसपी सह एसडीपीओ अमन ने अपने हाथों से छात्रों को सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की गई। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।


बिहार बोर्ड को लेकर बड़ा बयान
संस्थान के संचालक आर.के. सिंह ने अपने छात्रों की सराहना कर उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बिहार बोर्ड को लेकर भी आर. के सिंह ने बड़ा बयान दिया। दरअसल, बिहार बोर्ड के द्वारा इंटर का रिजल्ट केवल 25 दिनों में जारी कर दिया गया है। ऐसे में उत्तर पुस्तिका जांच में गड़बड़ी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जिसके लेकर संस्थान के संचालक आर.के सिंह ने कहा कि, उनके संस्थान में कई ऐसे बच्चे हैं जिनका और बेहतर रिजल्ट हो सकता था लेकिन जल्द जल्द रिजल्ट देने के चक्कर में कहीं ना कहीं बिहार बोर्ड के द्वारा जिन शिक्षकों से कॉपी जांच कराई जा रही है वो गलत कर रहे हैं।


400 प्लस नंबर लाकर छात्रों ने लहराया परचम
उन्होंने तो यहां तक कहा कि वो बिहार बोर्ड को चैलेंज दे सकते हैं उनके किसी एक विद्यार्थी की उत्तरपुस्तिका किसी अच्छे शिक्षक से जांच कराए जाएगी तो उसे और अधिक नंबर मिलेगा। बता दें कि, इंटर के परीक्षा में आर्ट्स क्लासेज के कई छात्र-छात्रों ने 400+ नंबर लाकर अपने संस्थान का नाम रोशन किया है। छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षक आर. के सिंह को लेकर कहा कि उनके पढ़ाने का तरीका सबसे अलग है, उनके द्वारा हर टॉपिक को आसानी से समझायी जाती है। उनके लिए उनके शिक्षक 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं कोई परेशानी हो तो छात्र कभी भी अपने शिक्षक से संपर्क कर सकते हैं।


10 सालों से चला रहे आर्ट्स क्लास
आर के सिंह ने बाताया कि उन्होंने 2016 से पढ़ाना शुरु किया था। करीब 10 सालों से वो बच्चों को पढ़ा रहे हैं और अब तक उनके संस्थान से ना जाने कितने होनहार छात्र निकल कर अपने जीवन में बेहतर कर रहे हैं। आर. के सिंह आर्ट्स क्लासेज के कारण आज ग्रामीण छात्र-छात्रों को भी बेहतर शिक्षा मिल रही है। जहां एक ओर अधिक पैसे लेकर भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को नहीं मिल रहा है वहीं आर के सिंह कम पैसे में बच्चों को गुणवर्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं। हर साल उनकी मेहनत के गवाह उनके संस्थान के बच्चे बनते हैं और हर साल आर.के सिंह के द्वारा अपने बच्चों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन करते हैं। उनका कहना है कि बच्चे उनके जीवन के सबसे अहम हिस्सा हैं और इस तरह के आयोजन का उद्देश्य छात्रों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि छात्रों को प्रोत्साहन मिलता रहे।
