Bihar Degree Colleges: बिहार में शिक्षा का नया इतिहास, एक दिन में खुले 211 नए डिग्री कॉलेज
बिहार देश का पहला राज्य बन गया है जहाँ एक साथ और एक ही दिन में 211 नए सरकारी डिग्री कॉलेज खोले गए हैं।
Bihar Degree Colleges: बिहार की सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्य में एक ही दिन में 211 नए डिग्री कॉलेज खोलकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। इसके साथ ही बिहार देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहां एक साथ इतनी बड़ी संख्या में नए सरकारी डिग्री कॉलेज खोले गए हैं। इन नए कॉलेजों के शुरू होने से राज्य में अब अंगीभूत महाविद्यालयों की कुल संख्या बढ़कर 483 हो गई है।
प्रखंड स्तर पर उच्च शिक्षा: झारखंड के अलग होने के बाद बिहार में अंगीभूत कॉलेजों की संख्या घटकर 272 रह गई थी, जो ज्यादातर जिला मुख्यालयों तक सीमित थे। ग्रामीण छात्रों और खासकर छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए सरकार ने प्रखंड स्तर पर कॉलेज खोलने का निर्णय लिया।उन्नत शिक्षा उज्ज्वल भविष्य के तहत उन 211 प्रखंडों में ये कॉलेज खोले गए हैं, जहां पहले एक भी महाविद्यालय नहीं था।बिहार देश का पहला राज्य बन गया है जहाँ एक साथ और एक ही दिन में 211 नए सरकारी डिग्री कॉलेज खोले गए हैं। इन नव-सृजित महाविद्यालयों में फिलहाल 6 विषयों की पढ़ाई शुरू की गई है, जिन्हें भविष्य में और विस्तारित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर नवनियुक्त शिक्षकों में से 100 शिक्षकों को बेहतर शिक्षण प्रशिक्षण के लिए लंदन स्थित प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय भेजा जाएगा।ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों को अब उच्च शिक्षा के लिए घर से दूर शहर जाकर महंगे किराए पर कमरे नहीं लेने पड़ेंगे, जिससे उनके समय और धन दोनों की बचत होगी।
सरकार का यह कदम ग्रामीण बिहार के नौजवानों और विशेषकर बेटियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते सुगम बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इससे न केवल शिक्षा की पहुंच दूर-दराज के इलाकों तक होगी, बल्कि राज्य के शैक्षणिक ढांचे को भी एक नया मुकाम मिलेगा।