72वीं BPSC परीक्षा फिर टली, 25 अक्टूबर को होने वाली PT परीक्षा स्थगित ! 1,189 पदों पर होनी है भर्ती
72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर BPSC पहले ही संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर चुका था। इसके मुताबिक प्रारंभिक परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जानी थी। अब इसे एक बार फिर से टाल दिए जाने की खबर है.
72th BPSC : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। सूत्रों का कहना है कि 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित 72वीं BPSC की प्रारंभिक परीक्षा (PT) एक बार फिर स्थगित कर दी गई है। आयोग ने बुधवार को परीक्षा टालने का निर्णय लिया। हालांकि, परीक्षा की नई तारीख को लेकर अभी अभ्यर्थियों में इंतजार बना हुआ है।
दरअसल, 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर BPSC पहले ही संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर चुका था। इसके मुताबिक प्रारंभिक परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जानी थी। इससे पहले यह परीक्षा 26 जुलाई 2026 को प्रस्तावित थी, जिसे बाद में संशोधित कार्यक्रम के तहत 25 अक्टूबर कर दिया गया था। अब 25 अक्टूबर की परीक्षा भी स्थगित होने से अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई है।
1,189 पदों के लिए होनी है परीक्षा
BPSC की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए इस बार कुल 1,189 पदों पर नियुक्ति की जानी है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। परीक्षा की तारीख पहले बदलने के बाद अभ्यर्थियों ने संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी तेज कर दी थी, लेकिन अब परीक्षा फिर टल गई है।
अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार
परीक्षा स्थगित होने के बाद अब अभ्यर्थियों की नजर आयोग की ओर से जारी होने वाली नई परीक्षा तिथि और विस्तृत नोटिस पर है। नई तारीख घोषित होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि 72वीं BPSC PT परीक्षा का आयोजन कब किया जाएगा। गौरतलब है कि BPSC की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा बिहार में प्रशासनिक और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जाती है। 72वीं CCE में भी बड़ी संख्या में पद शामिल हैं, जिसके चलते अभ्यर्थी लंबे समय से परीक्षा कार्यक्रम का इंतजार कर रहे हैं।