JEE Main Result 2025: NTA ने जेईई मेन का रिजल्ट किया जारी, इतने छात्रों ने पाया 100 परसेंटाइल, बिहार में किसने किया टॉप, देखिए टॉपर लिस्ट और कटऑफ

JEE Main Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई (मेन) 2025 के नतीजे जारी कर दिए। इस साल कुल 2,50,236 छात्रों को जेईई एडवांस के लिए योग्य घोषित किया गया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।

JEE Main Result 2025:
JEE Main Result 2025:- फोटो : social media

JEE Main Result 2025:  जेईई मेन 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार देर रात 12:30 बजे जेईई (मेन) 2025 के नतीजे जारी कर दिए। इस साल कुल 2,50,236 छात्रों को जेईई एडवांस के लिए योग्य घोषित किया गया है। जनवरी और अप्रैल दोनों सत्रों को मिलाकर 24 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं। जिनमें 2 छात्राएं भी शामिल हैं। पिछले साल यह संख्या 56 थी। जिनमें से 15 छात्र तेलंगाना से थे। इस बार केवल 3 छात्र तेलंगाना से हैं।

बिहार के टॉपर अब्दुल्लाह

बिहार के अब्दुल्लाह राज्य टॉपर रहे हैं। उन्हें 99.9945499 परसेंटाइल प्राप्त हुए हैं। पहले सत्र में 14 छात्रों को 100 परसेंटाइल मिला था। इस बार के 24 टॉपर्स में सबसे अधिक 7 छात्र राजस्थान से हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र, तेलंगाना और यूपी से 3-3, पश्चिम बंगाल, गुजरात और दिल्ली से 2-2, तथा कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से 1-1 छात्र हैं। 100 परसेंटाइल प्राप्त करने वालों में 21 छात्र सामान्य वर्ग से हैं जबकि EWS, OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) और SC वर्ग से एक-एक छात्र ने शत-प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। आयुष सिंघल, रजित गुप्ता, सक्षम जिंदल, अनव सिंह और ओमप्रकाश नेहरा जैसे राजस्थान के छात्रों के साथ अब मोहम्मद अनस और लक्ष्य शर्मा का नाम भी जुड़ गया है। इस वर्ष कुल 15.39 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 14.75 लाख से अधिक ने परीक्षा दी।

श्रेणीवार कटऑफ (परसेंटाइल के अनुसार)

इस साल सामान्य, EWS और OBC वर्ग की कटऑफ में गिरावट आई है। जबकि SC और ST वर्ग की कटऑफ में थोड़ी वृद्धि देखी गई है। बता दें कि, NTA द्वारा जारी फाइनल आंसर-की में कुल 11 सुधार किए गए। एक फिजिक्स का सवाल ड्रॉप किया गया। 6 सवालों के सही उत्तर बदले गए। 4 सवालों में दो-दो विकल्पों को सही माना गया। ड्रॉप किए गए सवालों के लिए सभी छात्रों को पूरे 4 अंक दिए जाएंगे। इसी तरह, जिन सवालों में दो विकल्प सही माने गए हैं, उनमें किसी भी एक को चुनने पर पूरे अंक मिलेंगे

Nsmch

यहां चेक करें रिजल्ट 

बता दें कि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2025 सत्र 2 का परिणाम जारी कर दिया है। अब छात्र जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करना होगा। JEE Main 2025 में शामिल हुए अभ्यर्थी अब यह जान सकते हैं कि वे JEE Advanced के लिए पात्र हैं या नहीं। JEE Advanced परीक्षा जून 2025 में आयोजित होने की संभावना है और टॉप 2.5 लाख रैंक धारक इसमें भाग लेने के योग्य होंगे।

ऐसे करें JEE Main Result चेक

आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं

'JEE Main 2025 Session 2 Result' लिंक पर क्लिक करें

अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें

सबमिट बटन पर क्लिक करें

स्क्रीन पर आपका रिजल्ट/स्कोरकार्ड दिखाई देगा

स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट रखें

 जेईई मेन के स्टेट वाइज टॉपर, किस राज्य से किसने किया टॉप

क्रम,एप्लीकेशन नंबर               राज्य            नाम और एनटीए स्कोर

1 250310048742   अंडमान और निकोबार  मौसम दास 99.0622707

2 250310564942      आंध्र प्रदेश                साई मनोगना गुथिकोंडा 100

3 250310666429   अरुणाचल प्रदेश        प्रणय कुमार रॉय 99.3840245

4 250310016427         असम            प्रांजल कुमार सिंह 99.9837952

5 250310763965       बिहार                   अब्दुल्ला 99.9945499

6 250310524809    चंडीगढ़           अर्णव जिंदल 99.9991058

7 250310272791    छत्तीसगढ़     सुविज्ञा देवांगन 99.990837

8 250310451582 दादरा एवं नगर हवेली, अहरान रावल 99.9856921

9 250310561005       दमन और दीव     जयेश वासन 98.4181971

10 250310133572     दिल्ली               दक्ष 100

11 250310143408 दिल्ली, हर्ष झा 100

12 250310335084 गोवा, नविन्य देवानंद देसाई 99.9801306

13 250310391420 गुजरात, शिवेन विकास तोषनीवाल 100

14 250310090488 गुजरात, आदित प्रकाश भगाड़े 100

15 250310292034 हरियाणा, अमोघ बंसल 99.9992065

16 250310151645 हिमाचल प्रदेश, धैर्य शर्मा 99.9918249

17 250310543590 जम्मू और कश्मीर, तोयब आशिक अहंगर 99.9936579

18 250310386607 झारखंड, आर्यन मिश्रा 99.9990968

19 250310034720 कर्नाटक, कुशाग्र गुप्ता 100

20 250310128502 केरल, अक्षय बिजू बी एन 99.9960501

21 250310628173 लद्दाख, बशीर अहमद 96.1934877

22 250310288342 लक्षद्वीप, मोहम्मद सईद पी 87.5187263

23 250310429117 मध्य प्रदेश, माजिद मुजाहिद हुसैन 99.9992043

24 250310017038 महाराष्ट्र ,आयुष रवि चौधरी 100

25 250310296087 महाराष्ट्र , सानिध्य सर्राफ 100

26 250310299968 महाराष्ट्र, विशाद जैन 100

27 250310113058 मणिपुर , लोयंगनबा लीमापोकपाम 98.699989

28 250310617130 मेघालय, निष्ठा गौतम 99.5899678

29 250310098102 मिजोरम, इशांत वर्मा 99.7209462

30 250310392465 नागालैंड, समीर कुमार 95.6017969

31 250310246400 ओडिशा, नबनीत प्रियदर्शी 99.9896407

32 250310340859 भारत के बाहर , सब्यसाची चौधरी 99.8928681

33 250310309986 पुडुचेरी , जोतिराम एस 99.9056854

34 250310058717 पंजाब , पियुसा दास 99.9968364

35 250310569571 राजस्थान, ओम प्रकाश बेहरा 100

36 250310236696 राजस्थान, सक्षम जिंदल 100

37 250310312145 राजस्थान, अर्णव सिंह 100

38 250310150634 राजस्थान, राजित गुप्ता 100

39 250310002966 राजस्थान, मो. अनस 100

40 250310009213 राजस्थान, आयुष सिंघल 100

41 250310034153 राजस्थान, लक्ष्य शर्मा 100

42 250310183132 सिक्किम, रजत कुमार सिंह 99.3585197

43 250310788252 तमिलनाडु, प्रादीश गांधी एस 99.9991058

44 250310255592 तेलंगाना, वंगाला अजय रेड्डी 100

45 250310746461 तेलंगाना, बानी ब्रता माजी 100

46 250310070785 तेलंगाना, हर्ष ए गुप्ता 100

47 250310158664 त्रिपुरा, अर्घादीप देब 99.9807578

48 250310210195 उत्तर प्रदेश, श्रेयस लोहिया 100

49 250310469257 उत्तर प्रदेश, कुशाग्र बिंगहा 100

50 250310254844 उत्तर प्रदेश, सौरव 100

51 250310468132 उत्तराखंड, विवेक पांडे 99.9936507

52 250310016185 पश्चिम बंगाल, देवदत्ता माझी 100

53 250310013515 पश्चिम बंगाल , आर्चिसमन नंदी 100

जेईई एडवांस्ड 2025 की पात्रता हासिल करने के लिए कट-ऑफ

यूआर-ऑल कैटेगरी - 100 से 93.1023262 पर्सेंटाइल, उम्मीदवार- 97,321

यूआर-पीडब्ल्यूबीडी - 93.0950208 से 0.0079349 पर्सेंटाइल, उम्मीदवार-3,950

ईडब्ल्यूएस-ऑल - 93.0950208 से 80.3830119 पर्सेंटाइल, उम्मीदवार- 25,009

ओबीसी-ऑल - 93.0950208 से 79.4313582 पर्सेंटाइल, उम्मीदवार- 67,614

एससी-ऑल - 93.0950208 से 61.1526933 पर्सेंटाइल, उम्मीदवार- 37,519

एसटी-ऑल - 93.0950208 से 47.9026465 पर्सेंटाइल, उम्मीदवार- 18,823

Editor's Picks