LATEST NEWS

RRB Technician Grade 1 CBT Result जारी, ऐसे करें चेक और जानें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की पूरी प्रक्रिया

आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 परिणाम rrbcdg.gov.in पर देखें। दस्तावेज़ सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची उपलब्ध है।

RRB Technician Grade 1 CBT Result

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB तकनीशियन ग्रेड 1 CBT परिणाम 2025 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना परिणाम देख सकते हैं। यह परिणाम उन उम्मीदवारों की सूची है जिन्हें अगले चरण यानी दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के लिए चुना गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा तकनीशियन ग्रेड 1 (सिग्नल) और तकनीशियन ग्रेड 3 के लिए कुल 14,298 पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए 22,83,812 आवेदकों ने आवेदन किया है। टेक्नीशियन ग्रेड 1 परीक्षा 19 और 20 दिसंबर 2024 को हुई रही, जबकि टेक्नीशियन ग्रेड 3 परीक्षा 23, 24, 26, 27, 28, 29 और 30 दिसंबर 2024 को हुई थी। यह परीक्षा 139 शहरों में फैले 312 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।


RRB तकनीशियन ग्रेड 1 परिणाम कैसे देखें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:

RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in खोलें।

होमपेज पर “CEN 02/2024 (तकनीशियन)” अनुभाग खोजें और उस पर क्लिक करें।

“CEN 02/2024 (तकनीशियन) ग्रेड 1 और 3 पदों के लिए CBT का परिणाम” लिंक पर क्लिक करें।

RRB तकनीशियन परिणाम 2025 एक PDF फ़ाइल के रूप में खुलेगा।

डाउनलोड की गई PDF में अपना रोल नंबर खोजें।

इस परिणाम को आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें।


दस्तावेज सत्यापन (DV) प्रक्रिया

RRB द्वारा चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन (DV) प्रक्रिया से गुजरना होगा। दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान, उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज़ जमा करने होंगे, जिसमें शैक्षिक प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, डिप्लोमा/डिग्री) फोटो पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आदि) जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो) आरआरबी आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी पासपोर्ट आकार की फोटो शामिल हैं। दस्तावेज़ सत्यापन तिथियाँ जल्द ही संबंधित आरआरबी वेबसाइट पर अपडेट की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से अपने क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट देखें।


अगर नाम नहीं है तो क्या करें?

अगर आपका नाम इस रिजल्ट में नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है। RRB टेक्नीशियन ग्रेड 3 रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। इसके अलावा रेलवे हर साल बंपर भर्तियां निकालता है, इसलिए आने वाली भर्तियों पर ध्यान दें और तैयारी जारी रखें।

Editor's Picks