Bihar Election 2025: उपेंद्र कुशवाहा की शर्त मान लिए अमित शाह ! एक घंटे चली बैठक में रालोमो को भाजपा का बड़ा गिफ्ट

Bihar Election 2025: उपेंद्र कुशवाहा की शर्त मान लिए अमित शा

Bihar Election 2025: एनडीए में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सिर फुटव्वल देखने को मिल रहा है। राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा पार्टी से नाराज हैं। बीते दिन उपेंद्र कुशवाहा के एक बयान ने सियासी सरगर्मी और बढ़ा दी। जिसके बाद आनन-फानन में कुशवाहा को दिल्ली से बुलावा भी आ गया। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के साथ उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में कुशवाहा की मुलाकात गृह मंत्री अमित शाह से हुई। हालांकि उसके पहले अमित शाह के आवास पर ना होने के कारण उपेंद्र कुशवाहा को लौटना पड़ा। जिसके बाद उपेंद्र कुशवाहा को फिर बुलाया गया।


मिली जानकारी अनुसार उपेंद्र कुशवाहा और अमित शाह ने करीब 1 घंटे तक बैठक चली। बैठक से बाहर आते ही उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कुछ मुद्दों पर विमर्श हुआ है। उम्मीद करते हैं कोई कठिनाई नहीं होगी। उन्होंने आगे एनडीए के जीत का दावा करते हुए कहा कि NDA की सरकार निश्चित रूप से बनेगी। NDA के घटक दल के सभी लोग तैयार हैं। 


वहीं जब उपेंद्र कुशवाहा से महुआ सीट से लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, महुआ सीट की घोषणा अलग PC में होगी। बता दें कि माना जा रहा है कि महुआ सीट को लेकर ही उपेंद्र कुशवाहा नाराज थे।