Bihar Election 2025: पहले चरण में बंपर वोटिंग से गदगद हुए सीएम नीतीश, सुबह सुबह बिहारवासियों को दिया खास संदेश
Bihar Election 2025: सीएम नीतीश ने ट्विट कर कहा कि, "पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के लिए बिहार के लोगों का हृदय से धन्यवाद। पिछले वर्षों में बिहार ने अभूतपूर्व तरक्की की है। अब समय है बिहार को सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने का।
बिहार के लोगों को धन्यवाद
सीएम नीतीश ने ट्विट कर कहा कि, "पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के लिए बिहार के लोगों का हृदय से धन्यवाद। पिछले वर्षों में बिहार ने अभूतपूर्व तरक्की की है। अब समय है बिहार को सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने का। लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है। बिहार के लोगों से आग्रह है कि आने वाली 11 तारीख को दूसरे चरण में भी इसी उत्साह के साथ मतदान करें, ताकि बिहार और आगे बढ़े। सबका सम्मान हो, सबका विकास हो"।
सफलतापूर्वक पूरा हुआ पहले चरण का मतदान
बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद गुंज्याल कहा कि, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। कुछ जगहों पर अभी भी मतदान जारी है और हम डेटा अपडेट कर रहे हैं। वर्तमान मतदाता मतदान 64.46% है। सब कुछ अपडेट होने के एक घंटे बाद हम अंतिम प्रेस नोट जारी करेंगे।
अब तक रिकॉर्ड टूटा
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों के 121 विधानसभा सीट पर मतदान हुआ। कुल मतदाताओं की संख्या 3.75 करोड़ से अधिक था जिनमें से 64.66 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जो राज्य में 'अब तक का सबसे ज्यादा' मतदान प्रतिशत है। बिहार में इससे पहले सबसे ज्यादा 62.57 प्रतिशत मतदान 2000 में दर्ज किया गया था। कोविड-19 महामारी के साये में हुए 2020 के विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत 57.29 रहा था।