Bihar Election 2025: कांग्रेस ने इन 10 भूमिहारों को दिया टिकट, राजद-कांग्रेस की बदली रणनीति, अगड़ों के लिए छलका प्यार

Bihar Election 2025: कांग्रेस और राजद ने अपनी रणनीति बदल दी है। कांग्रेस और राजद का विधानसभा चुनाव 2025 में अगड़ों के लिए प्यार छलक पड़ा है। कांग्रेस ने 10 भूमिहारों को टिकट दिया है।

Congress
कांग्रेस को भूमिहारों पर भरोसा - फोटो : social media

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस और राजद ने अपनी रणनीति बदल दी है। कांग्रेस ओर राजद अगड़ों पर भरोसा जता रहे हैं। राजद ने जहां MY समीकरण को बदल A to Z समीकरण पर काम कर रहा तो वहीं कांग्रेस भी राजद की राह पर चल दी है। वैसे तो महागठबंधन में अब तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। लेकिन राजद-कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी अपने अपने उम्मीदवारों को सिंबल बांट रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने भी 22 उम्मीदवारों को सिंबल दे दिया है। जिसमें 10 भूमिहार नेता हैं। कांग्रेस ने 10 भूमिहारों पर भरोसा जताया है।

कांग्रेस ने इन 10 भूमिहारों को दिया टिकट

बिक्रम से अनिल शर्मा

वैशाली से ई, संजीव

बेगूसराय से अमिता भूषण

हिसुआ से नीतू सिंह

भागलपुर से अजित शर्मा

लखीसराय से अनीश कुमार

गोबिंदगंज (मोतिहारी) से गप्पू राय

वारिसलीगंज से मंटन शर्मा

बरबीघा से त्रिशूलधारी सिंह

टिकारी से भी भूमिहार नेता को ही टिकट देने की तैयारी है। 

अब तक नहीं हुआ सीट बंटवारा 

गौरतलब हो कि महागठबंधन में अब तक सीट बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बनी है। लेकिन कांग्रेस-राजद और लेफ्ट ने उम्मीदवारों को सिंबल देना शुरु कर दिया है। महागठबंधन में माना जा रहा है कि आज शाम तक स्थिति स्पष्ट हो सकती है। सूत्रों की मानें तो आज महागठबंधन में घोषणा हो सकती है। पहले चरण के नामांकन का कल आखिरी दिन है ऐसे में महागठबंधन में हलचल तेज है। 

भूमिहारों पर उमड़ा प्यार

बहरहाल, एक समय में भूराबाल साफ करो का नारा देने वाला राजद आज भूमिहारों पर भरोसा जता रहे हैं। राजद-कांग्रेस का अगड़ों के लिए प्यार उमड़ रहा है। सूत्रों की मानें तो तेजस्वी यादव समझ चुके हैं कि सत्ता की चाभी चाहिए तो भूमिहारों को टिकट देना होगा। सूत्रों के अनुसार राजद भी 10 भूमिहारों को टिकट दे सकती है। यानी राजद -कांग्रेस 20 भूमिहारों को टिकट देगी। अब देखना होगा कि राजद-कांग्रेस की यह रणनीति इस हद तक सफल होती है।