LATEST NEWS

Bihar Politics: होली के बाद बिहार यात्रा पर निकलेंगे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार, नाम, समय हुआ तय, युवाओं से की खास अपील

Bihar Politics: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार बिहार यात्रा पर निकलेंगे। कन्हैया कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है।

 Kanhaiya Kumar Bihar tour
Kanhaiya Kumar Bihar tour- फोटो : reporter

Bihar Politics: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार बिहार यात्रा पर जाएंगे। बिहार विधानसभा के पहेल कांग्रेस नेता ने बड़ा ऐलान किया है। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता ने इसकी जानकारी दी है। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बताया कि 16 मार्च से वो बिहार यात्रा पर निकलेंगे। कन्हैया कुमार के बिहार यात्रा का नाम नौकरी दो पलायन रोको होगा। कन्हैया कुमार इस यात्रा की शुरुआत गांधी की धरती चंपारण से करेंगे। 

चंपारण के भितिहरवा आश्रम से कन्हैया कुमार की यात्रा की शुरुआत होगी। कांग्रेस नेता पलायन के मुद्दे पर यात्रा करेंगे। एनएसयूआई और युवा कांग्रेस की बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया है। कन्हैया कुमार ने बिहार के युवाओं से अपील की है की बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हो। 


पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट 

Editor's Picks