Bihar Election 2025: कांग्रेस ने 22 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, महागठबंधन में सीट बंटवार अब तक नहीं, जानिए किसको किसको मिला टिकट

Bihar Election 2025: महागठबंधन में अब तक सीट बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बनी है। इसके बावजूद राजद-कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस ने 22 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है

कांग्रेस
कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी - फोटो : social media

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। महागठबंधन में अब तक सीट बंटवारे को लेकर घोषणा नहीं हुई है और दूसरी ओर कांग्रेस -राजद टिकट भी बांट रहे हैं। राजद ने अबतक 31 प्रत्याशियों को टिकट दे चुका है। वहीं अब कांग्रेस ने भी 22 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। कांग्रेस ने 22 उम्मीदवार की पहली लिस्ट जारी है जिसमें पुराने उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। 

कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी 

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में कई महत्वपूर्ण सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने इस बार प्रदेश के विभिन्न जिलों से युवा और अनुभवी नेताओं का मिश्रण मैदान में उतारा है।

अब तक घोषित उम्मीदवारों की सूची

करगहर: संतोष मिश्रा

राजपुर: विश्वनाथ राम

मुजफ्फरपुर: बिजेन्द्र चौधरी

राजापाकड़: विधायक प्रतिमा दास

सीतामढ़ी: अमित कुमार टुन्ना

कुटुम्बा: राजेश राम

विक्रम: अनिल कुमार

वैशाली: संजीव सिंह

फूलपरास: सुबोध मंडल

औरंगाबाद: आनंद शंकर

आज जारी हो सकती है दूसरी लिस्ट 

इसके अलावा, कांग्रेस ने सुल्तानगंज, बछवाड़ा, लखीसराय, बगहा और वजीरगंज से भी अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। वहीं अमरपुर, रोसड़ा और गोपालगंज सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आज ही खगड़िया, बक्सर और महाराजगंज सहित कई अन्य सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। 

गठबंधन में अब तक स्थिति साफ नहीं 

पार्टी सूत्रों का कहना है कि उम्मीदवार चयन में स्थानीय समीकरण, जातीय संतुलन और ग्राउंड परफॉर्मेंस को प्राथमिकता दी जा रही है। कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में गठबंधन की स्थिति स्पष्ट होते ही बाकी सीटों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।