Bihar Election Counting: मोकामा में पहले राउंड की गिनती पूरी, बाहुबली नेता अनंत सिंह इनते वोटों से आगे, जानिए वीणा देवी और पीयुष प्रियदर्शी का हाल

Bihar Election Counting: मोकामा विधानसभा सीट से बाहुलबली नेता अनंत सिंह आगे चल रहे हैं....

अनंत बनाम सूरजभान
अनंत सिंह आगे...- फोटो : News4nation

Bihar Election Counting:  बिहार विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरु हो गई है। पहला रुझान भी सामने आने लगे हैं...पहले रुझान में एनडीए आगे चल रही है।हालांकि दोनों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। हम बात करते हैं बिहार के सबसे हॉट सीट मोकामा की मोकामा में पहले रुझान में अनंत सिंह आगे चल रहे हैं, वहीं सूरजभान सिंह पीछे चल रहे हैं..अनंत सिंह और सूरजभान सिंह दोनों भूमिहार जाति से आते हैं और दोनों बाहुबली नेता हैं।दोनों उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर मानी जा रही है।

पहले राउंड के बाद अनंत सिंह आगे

चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार मोकामा में 25 राउंड की गिनती होने वाली है। 25 राउंड में पहले राउंड की गिनती पूरी हो गई है। पहले राउंड की गिनती पूरी होने के बाद पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह 2716 वोटों से आगे चल रहे हैं। पहले राउंड की गिनती के बाद अनंत सिंह को 4524 मत मिले हैं तो वीं सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को 1808 वोट मिले हैं। जबकि पीयुष प्रियर्दशी की जमानत जब्त होने की स्थिति दिख रही है उन्हें सिर्फ 262 वोट मिले हैं। ये आंकड़े पहले राउंड की गिनती के बाद की है। 

एनडीए आगे

चुनाव आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर भी रुझान सामने आने लगे हैं। एनडीए 55 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी 28 सीटों पर आगे चल रही है। जदयू 20 सीटों पर आगे चल रही। लोजपा(रा)7 सीटों पर आगे चल रही। तो वहीं महागठबंधन 21 सीटों पर आगे चल रही है। राजद 17, कांग्रेस 3 और सीपीआईएमएल एल 1 सीटों पर आगे चल रही है।