Bihar Vidhansabha chunav 2025: पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह ने जताया असंतोष, बड़हरा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान

Bihar Vidhansabha chunav 2025: भोजपुर जिले की बड़हरा सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं।

Bihar Vidhansabha chunav 2025: पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह ने ज
रणविजय सिंह लड़ेगे निर्दलीय चुनाव - फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha chunav 2025: भोजपुर जिले की बड़हरा सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। जदयू के पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) रणविजय सिंह ने दूसरी बार टिकट न मिलने पर पार्टी से नाराज होकर अलग राह चुन ली है। उन्होंने ऐलान किया कि अब वे बड़हरा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

आरा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रणविजय सिंह ने जदयू के वर्तमान विधायक पर खुलकर निशाना साधा। उन्होंने संकेत दिया कि टिकट कटवाने में वर्तमान विधायक की बड़ी भूमिका रही। रणविजय ने कहा कि वे लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय हैं, लेकिन पार्टी लगातार दो बार से उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

पूर्व एमएलसी ने याद दिलाया कि 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने आरजेडी छोड़कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू का दामन थामा था, लेकिन पार्टी ने उनकी निष्ठा और मेहनत का सम्मान नहीं किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वे जनता के समर्थन के दम पर चुनावी मैदान में उतरेंगे और बड़हरा के विकास को ही अपनी प्राथमिकता बनाएंगे।

रणविजय सिंह के इस फैसले से स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में रणविजय की एंट्री बड़हरा की राजनीतिक तस्वीर को प्रभावित कर सकती है और चुनावी समीकरणों में बड़े बदलाव ला सकती है।

रिपोर्ट- आशीष कुमार