Bihar vidhansabha chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आज यानी शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी पटना के गांधी मैदान में बड़ा आयोजन करने जा रहा है। मांझी के नेतृत्व में आज गांधी मैदान में दलित समागम का आयोजन किया जा रहा है। कुछ देर में गांधी मैदान में हम पार्टी के साथ साथ एनडीए कार्यकार्ताओं का जुटान होगा। माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश भी शामिल हो सकते हैं। साथ ही हम पार्टी ने प्रदेश के सभी जिलों से एक लाख से ज्यादा लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने का दावा किया है। वहीं कार्यक्रम शुरु होने से पहले बीती रात का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हम पार्टी के समर्थक आधी रात में गांधी मैदान में पहुंच रहे हैं।
रात में जमकर लगे ठुमके
वीडियो में दिखा जा सकता है कि कैसे भीड़ रात के अंधेरे से ही गांधी मैदान में एकत्रित हो रही है। वहीं गांधी मैदान में पार्टी के द्वारा सभी के लिए नाच गाने का भी इंतजाम किया गया है। डीजे की धून पर सभी कार्यकर्ता डांस करते नजर आ रहे हैं। समर्थक दलित समागम को लेकर हम पार्टी के द्वारा बनाए गए धुन पर थिरक रहे हैं। हम पार्टी की ओर से आज गांधी मैदान से ही बिहार विधानसभा चुनाव का भी विगुल फूंका जाएगा। HAM ने इस रैली के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा समेत एनडीए के कई बड़े नेताओं को आमंत्रित किया है।
जीतन राम मांझी का दलित समागम
जानकारी अनुसार इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा समेत एनडीए के कई प्रमुख नेता शामिल होंगे। पार्टी ने समागम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पार्टी अध्यक्ष और मंत्री संतोष कुमार सुमन ने गांधी मैदान पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। बता दें कि आज से बिहार विधानमंडल का बजट सत्र भी शुरु हो रहा है और साथ ही माना जा रहा है कि आज केंद्रीय मंत्री इस आयोजन के साथ बिहार विधानसभा चुनाव का विगुल भी फूकेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का दावा
इसको लेकर HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने गुरुवार को बताया कि इस समागम में दलित और वंचित जातियों के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों के आवागमन, ठहरने और भोजन की पूरी व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम को HAM सुप्रीमो जीतनराम मांझी संबोधित करेंगे। संतोष सुमन ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा सहित एनडीए के कई प्रमुख नेता इस रैली में शामिल होंगे।
18 अनुसूचित जातियां लेंगी हिस्सा
उन्होंने बताया कि दलित समागम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, और समर्थकों का पटना पहुंचना शुरू हो गया है। इस आयोजन के जरिए दलितों के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक उत्थान को बल मिलेगा। साथ ही वंचित अनुसूचित जाति मोर्चा के समर्थन से इसमें शामिल लोगों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। इधर, वंचित अनुसूचित जाति मोर्चा के संयोजक डॉ. संजय वाल्मीकि ने बताया कि समागम में 18 अनुसूचित जातियों के लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि वंचित दलित समाज हम पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा है और मोर्चा की प्रमुख मांगों में अनुसूचित जातियों का वर्गी
पटना से वंदना की रिपोर्ट