Bihar Election 2025: आरा विधानसभा सीट ने प्रशांत किशोर ने इनको बनाया उम्मीदवार, समर्थकों से भारी भीड़ के साथ नामांकन किया दाखिल

Bihar Election 2025: भोजपुर जिले की आरा विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी ने डॉक्टर विजय गुप्ता पर भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने समर्थकों के साथ भव्य जुलूस निकालते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया।

Jan Suraj Party
पीके ने इनको बनाया उम्मीदवार - फोटो : reporter

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। इसी बीच प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया भी जारी है। पहले चरण के नामांकन का आज आखिरी तिथि है वहीं दूसरे चरण की नामांकन जारी है। इसी बीच जनसुराज ने आरा विधानसभा सीट से डॉक्टर विजय गुप्ता को टिकट दिया है। विजय गुप्ता ने आज नामांकन किया है। उनके साथ भारी संख्या में समर्थक पहुंचे।         

पीके ने विजय गुप्ता को बनाया उम्मीदवार 

दरअसल, भोजपुर जिले की आरा विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी ने डॉक्टर विजय गुप्ता पर भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने समर्थकों के साथ भव्य जुलूस निकालते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया। डॉ. गुप्ता ने शहर के विभिन्न मार्गों पर रोड शो किया। जहां जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष पहुंचकर अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।

आरा से किया नामांकन 

जानकारी के अनुसार, आरा सीट से जन सुराज पार्टी के टिकट के लिए कई नामों पर चर्चा चल रही थी लेकिन अंततः पार्टी नेतृत्व ने डॉ. विजय गुप्ता को प्रत्याशी घोषित किया। वे शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। जो वर्षों से गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा में जुड़े रहे हैं।

जनसुराज के उम्मीदवार का दावा 

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. विजय गुप्ता ने कहा कि, मैं राजनीति को सेवा का माध्यम मानता हूं। आरा की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मैं पूरी ईमानदारी से काम करूंगा। नामांकन के दौरान शहर में जन सुराज कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से डॉ. गुप्ता का स्वागत किया। पूरा शहर चुनावी रंग में रंगा नजर आया।

आरा से आशीष की रिपोर्ट