Bihar Election 2025: महागठबंधन से अलग होंगे मुकेश सहनी ! 4 बजे करेंगे ऐलान, नेताओं का आया फोन

Bihar Election 2025: वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी महागठबंधन से अलग हो सकते हैं। महागठबंधन से अलग रास्ता अपनाने का वो मन लगभग बना चुके हैं। सहनी आज 4 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर इसका ऐलान भी कर सकते हैं।

मुकेश सहनी
मुकेश सहनी आद लेगे फैसला ? - फोटो : social media

Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर सियासी सरगर्मी अब सातवें आसमान पर पहुंच गया है। पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया का आखिरी दिन 17 अक्टूबर है लेकिन अब तक महागठबंधन में सीट बंटवारा नहीं हुआ है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी महागठबंधन से बाहर हो सकते हैं। मुकेस सहनी ने 12 बजे पीसी बुलाया था लेकिन अचानक उनके पीसी की टाइमिंग बदल गई है। अब सहनी 4 बजे पीसी करेंगे। माना जा रहा है कि सहनी आज बड़ा ऐलान कर सकते हैं। 

सहनी 4 बजे करेंगे बड़ा ऐलान 

वहीं सहनी के पीसी की खबर सामने आते ही महागठबंधन में हड़कंप मच गया। सूत्रों की मानें तो महागठबंधन में डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश शुरु हो गई है। कांग्रेस के बड़े नेताओं का फोन आया शुरु हो गया है। सहनी ने 12 बजे तो पीसी बुलाया था लेकिन माना जा रहा है फोन आने के कारण उनके पीसी का समय बदल गया है। माना जा रहा है सहनी आज बड़ा ऐलान कर सकते हैं। जानकारी अनुसार सहनी को महागठबंधन में 18 सीटें मिल रही थी जिससे वो नाराज हैं सहनी ने 60 सीटों की मांग की थी जिसके बाद जानकारी सामने आई कि सहनी 35 सीट पर राजी हो गए हैं। वहीं एक बार फिर सहनी के नाराजगी की खबर सामने आ रही है। 

महागठबंधन में खलबली

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने सहनी को सीट देने की जिम्मेदारी राजद को दी थी। बीते दिन जानकारी सामने आ रही थी कि सहनी और राजद में 18 सीटों पर डील हो गई है। यानी अपने पाले के राजद ने 18 सीट सहनी को दे दी है। लेकिन आज एक बार फिर सहनी की नाराजगी सामने आई है। दूसरी ओर राजद-कांग्रेस और लेफ्ट अपने अपने प्रत्याशियों को टिकट भी देने लगे हैं। महागठबंधन की उथल-पुथल अब खुलकर सामने आने लगी है।