Bihar Election 2025: एनडीए में 138 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, BJP-71,JDU-57 तो मांझी ने की 6 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा, चिराग ने 4 को दिया पार्टी सिंबल, देखिए लिस्ट...

Bihar Election 2025: NDA में खटपट के बीच जदयू और बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जीतनराम मांझी ने 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। जबकि चिराग पासवान ने 4 उम्मीदवार को पार्टी सिंबल दे दिया है।

Bihar Election 2025
एनडीए के 138 उम्मीदवारों का ऐलान - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में सियासी बवाल देखने को मिल रहा है। एनडीए के टूट के कयासों के बीच पहले बीजेपी फिर जदयू ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। वहीं हम ने अपने 6 प्रत्याशियों का नाम घोषित कर दिया है तो केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने 4 प्रत्याशियों को पार्टी सिंबल दे दिया है। दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीट बंटवारे के बाद अब उम्मीदवारों की घोषणा का दौर शुरू हो गया है। गठबंधन के पांचों दल जेडीयू, बीजेपी, लोजपा-आर, हम और रालोमो ने अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करनी शुरू कर दी है।

 138 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान  

सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने 71 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसके बाद नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। वहीं, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) ने अपनी सभी 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अब तक 4 प्रत्याशियों को पार्टी सिंबल दे दिया है।

एनडीए में सीट समीकरण 

गौरतलब है कि एनडीए के भीतर सीट बंटवारे के तहत बीजेपी और जेडीयू को 101-101 सीटें दी गई हैं। जबकि लोजपा-आर को 29 सीटें, और हम तथा रालोमो (राष्ट्रीय लोक जनतांत्रिक मोर्चा) को 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिला है। उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद अब सभी दलों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रचार की तैयारी तेज कर दी है।

बीजेपी की 71 सीटों पर कैंडिडेट की लिस्ट यहां देखें-

बेतिया- रेणु देवी

रक्सौल- प्रमोद कुमार सिन्हा

पिपरा- श्यामबाबू प्रसाद यादव

मधुबन- राणा रणधीर सिंह

मोतिहारी- प्रमोद कुमार

ढाका- पवन जायसवाल

रीगा- बैद्यनाथ प्रसाद

बथनाहा- अनिल कुमार राम

परिहार- गायत्री देवी

सीतामढ़ी- सुनील कुमार पिंटू

बेनीपट्टी- विनोद नारायण झा

खजौली- अरुण शंकर प्रसाद

बिस्फी- हरिभूषण ठाकुर बचौल

राजनगर- सुजीत पासवान

झंझारपुर- नीतीश मिश्रा

छातापुर- नीरज कुमार सिंह बबलू

नरपतगंज- देवंती यादव

फारबिसगंज- विद्यासागर केसरी

सिकटी- विजय कुमार मंडल

किशनगंज- स्वीटी सिंह

बनमनखी- कृष्ण कुमार ऋषि

पूर्णिया- विजय कुमार खेमका

कटिहार- तारकिशोर प्रसाद

प्राणपुर- निशा सिंह

कोढ़ा- कविता देवी

सहरसा- आलोक रंजन झा

गौरा बौराम- सुजीत कुमार सिंह

दरभंगा- संजय सरावगी

केवटी- मुरारी मोहन झा

जाले- जीवेश मिश्रा

औराई- रमा निषाद

कुढ़नी- केदार प्रसाद गुप्ता

बरुराज- अरुण कुमार सिंह

साहेबगंज- राजू कुमार सिंह

बैकुंठपुर- मिथिलेश तिवारी

सीवान- मंगल पांडेय

दरौंदा- कर्णजीत सिंह

गोरेयाकोठी- देवेश कांत सिंह

तरैया- जनक सिंह

अमनौर- कृष्ण कुमार मंटू

हाजीपुर- अवधेश सिंह

लालगंज- संजय कुमार सिंह

पातेपुर- लखेंद्र कुमार रौशन

मोहिउद्दीननगर- राजेश कुमार सिंह

बछवाड़ा- सुरेंद्र मेहता

तेघड़ा- रजनीश कुमार

बेगूसराय- कुंदन कुमार

भागलपुर- रोहित पांडेय

बांका- राम नारायण मंडल

कटोरिया- पूरण लाल टुडू

तारापुर- सम्राट चौधरी

मुंगेर- कुमार प्रणय

लखीसराय- विजय कुमार सिन्हा

बिहारशरीफ- सुनील कुमार

दीघा- संजीव चौरसिया

बांकीपुर- नितिन नवीन

कुम्हरार- संजय गुप्ता

पटना साहिब- रत्नेश कुशवाहा

दानापुर- रामकृपाल यादव

बिक्रम- सिद्धार्थ सौरव

बड़हरा- राघवेंद्र प्रताप सिंह

आरा- संजय सिंह टाइगर

तरारी- विशाल प्रशांत

अरवल- मनोज शर्मा

औरंगाबाद- त्रिविक्रम सिंह

गुरुआ- उपेंद्र दांगी

गया शहर- प्रेम कुमार

वजीरगंज- बीरेंद्र सिंह

हिसुआ- अनिल सिंह

वारसलीगंज- अरुणा देवी

जमुई- श्रेयसी सिंह

जेडीयू ने अब तक इन उम्मीदवारों को बांटे सिंबल-

आलमनगर - नरेन्द्र नारायण यादव

बिहारीगंज - निरंजन कुमार मेहता

सिंहेश्वर - रमेश ऋषिदेव

मधेपुरा - कविता शाह

सोनबरसा - रत्नेश साहा

महिषी - गुंजेश्वर साह

कुशेश्वरस्थान - अतिरेक कुमार

बेनीपुर - विनय कुमार चौधरी

दरभंगा ग्रामीण - ईश्वर मंडल

बहादुरपुर - मदन सहनी

गायघाट - कोमल सिंह

मीनापुर - अजय कुशवाहा

सकरा - आदित्य कुमार

कांटी - अजीत कुमार

कुचायकोट - अमरेंद्र कुमार पांडेय

भोरे - सुनील कुमार

हथुआ - रामसेवक सिंह

बरौली - मंजीत सिंह

जीरादेई - भीषम कुशवाहा

रघुनाथपुर - विकास कुमार सिंह उर्फ जीशु सिंह

बड़हरिया - इन्द्रदेव पटेल

महाराजगंज - हेम नारायण साह

एकमा - धुमल सिंह

मांझी - रणधीर सिंह

परसा - छोटे लाल राय

वैशाली - सिद्धार्थ पटेल

राजापाकर - महेन्द्र राम

महनार - उमेश सिंह कुशवाहा

कल्याणपुर - महेन्द्र हजारी

वारिसनगर - डॉ. मांजरीक मृणाल

समस्तीपुर - अश्वमेघ देवी

मोरवा - विद्याशागर सिंह निषाद

सरायरंजन - विजय कुमार चौधरी

विभूतिपुर - रवीना कुशवाहा

हसनपुर - राज कुमार राय

चेहरा बरियारपुर - अभिषेक कुमार

मटिहानी - राजकुमार सिंह

अलौली - रामचंद्र सदा

खगड़िया - बब्बू मंडल

बेलदौर - पन्ना लाल पटेल

जमालपुर - नचिकेता मंडल

सूर्यगढ़ा - रामानंद मंडल

शेखपुरा - रणधीर कुमार सोनी

बरबीघा - डॉ. कुमार पुष्पंजय

अस्थावां - जितेन्द्र कुमार

राजगीर - कौशल किशोर

इस्लामपुर - रोहित रंजन

हिलसा - कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया

नालंदा - श्रवण कुमार

हरनौत - हरिनारायण सिंह

मोकामा - अनंत सिंह

फुलवारी - श्याम रजक

मसौढ़ी - अरुण मांझी

संदेश - राधा चरण साह

जगदीशपुर -भगवान सिंह कुशवाहा

डुमरांव - राहुल सिंह

राजपुर - संतोष कुमार निराला

जीतनराम मांझी की HAM के सभी 6 सीटों पर कैंडिडेट घोषित-

इमामगंज- दीपा कुमारी

टिकारी- अनिल कुमार

बाराचट्टी- ज्योति देवी

अतरी- रोमित कुमार

सिकंदरा- प्रफुल्ल कुमार मांझी

कुटुंबा- ललन राम

चिराग ने 4 प्रत्याशियों को थमाया सिंबल 

लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय चिराग पासवान ने भी 4 प्रत्याशियों को पार्टी सिंबल दिया है। इस दौरान चिराग पासवान के साथ उनकी माँ रीना पासवान और जमुई सांसद अरुण भारी भी मौजूद रहे। चिराग पासवान ने अपने उम्मीदवारों की जीत की बढ़ाई भी दी है। 

गोविंदगंज - राजू तिवारी 

ब्रह्मपुर -  हुलास पांडेय

बखरी-   संजय पासवान

गरखा-   सीमांत मृणाल