NDA के 227 उम्मीदवार तय, BJP-101, JDU-101 तो चिराग ने 15 प्रत्याशियों को दिया सिंबल, हम-6 और रालोमा के 4 प्रत्याशी घोषित , देखिए लिस्ट
Bihar Election 2025: एनडीए में अब तक 227 उम्मीदवारों का ऐलान हो गया है। जदयू बीजेपी ने अपने पाले के सभी सीटें पर उम्मीदवार उतार दिया है। वहीं चिराग पासवान और ने 15 प्रत्याशियों को सिंबल दिया है,...पढ़िए आगे...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी के बीच एनडीए के 227 उम्मीदवार तय हो चुके हैं। जदयू-बीजेपी ने अपने हिस्से के सभी सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। तो वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने 15 प्रत्याशियों को सिंबल दिया है। हम ने अपने हिस्से के सभी 6 सीटों पर प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। नाराजगी के बीच उपेंद्र कुशवाहा ने 4 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी।
सीटों का समीकरण अब तक इतने उम्मीदवारों की घोषणा
जेडीयू (नीतीश कुमार): 101 सीटें, बीजेपी: 101 सीटें, लोजपा(रामविलास) — चिराग पासवान: 29 सीटें, हम (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा) — जीतन राम मांझी: 6 सीटें और रालोमो (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) — उपेंद्र कुशवाहा: 6 सीटें। यह पहली बार है जब बीजेपी और जेडीयू बराबर संख्या में सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। दोनों दलों ने अपने-अपने 101 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जबकि लोजपा-आर ने अब तक 14 उम्मीदवार, हम पार्टी ने 6 उम्मीदवार और रालोमो ने 4 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।
नामांकन प्रक्रिया जारी
बिहार में पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। वहीं, दूसरे चरण के लिए नामांकन 13 अक्टूबर से आरंभ हो गया है। पहले चरण के नामांकन की आखिरी तिथि कल यानी 17 अक्टूबर है। वहीं दूसरे चरण की नामांकन की आखिरी तिथि 20 अक्टूबर है। सभी दल अब अपने उम्मीदवारों के प्रचार में जुट गए हैं और एनडीए ने दावा किया है कि गठबंधन पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरा है।
एनडीए की रणनीति
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस बार एनडीए ने सीट बंटवारे में “संतुलन और संगठनिक मजबूती” पर ध्यान दिया है। भाजपा और जेडीयू दोनों ने अपने पुराने नेताओं और नए चेहरों का संतुलित मिश्रण उतारा है। वहीं, छोटे सहयोगी दलों को भी सम्मानजनक सीटें देकर गठबंधन की एकजुटता का संदेश दिया गया है। बिहार का यह चुनाव एनडीए के लिए साख की परीक्षा माना जा रहा है, क्योंकि इस बार मुकाबला महागठबंधन से सीधे और कड़ी टक्कर का होने की संभावना जताई जा रही है।
बीजेपी के 101 सीट और कैंडिडेट की लिस्ट
बेतिया- रेणु देवी
रक्सौल- प्रमोद कुमार सिन्हा
पिपरा- श्यामबाबू प्रसाद यादव
मधुबन- राणा रणधीर सिंह
मोतिहारी- प्रमोद कुमार
ढाका- पवन जायसवाल
रीगा- बैद्यनाथ प्रसाद
बथनाहा- अनिल कुमार राम
परिहार- गायत्री देवी
सीतामढ़ी- सुनील कुमार पिंटू
बेनीपट्टी- विनोद नारायण झा
खजौली- अरुण शंकर प्रसाद
बिस्फी- हरिभूषण ठाकुर बचौल
राजनगर- सुजीत पासवान
झंझारपुर- नीतीश मिश्रा
छातापुर- नीरज कुमार सिंह बबलू
नरपतगंज- देवंती यादव
फारबिसगंज- विद्यासागर केसरी
सिकटी- विजय कुमार मंडल
किशनगंज- स्वीटी सिंह
बनमनखी- कृष्ण कुमार ऋषि
पूर्णिया- विजय कुमार खेमका
कटिहार- तारकिशोर प्रसाद
प्राणपुर- निशा सिंह
कोढ़ा- कविता देवी
सहरसा- आलोक रंजन झा
गौरा बौराम- सुजीत कुमार सिंह
दरभंगा- संजय सरावगी
केवटी- मुरारी मोहन झा
जाले- जीवेश मिश्रा
औराई- रमा निषाद
कुढ़नी- केदार प्रसाद गुप्ता
बरुराज- अरुण कुमार सिंह
साहेबगंज- राजू कुमार सिंह
बैकुंठपुर- मिथिलेश तिवारी
सीवान- मंगल पांडेय
दरौंदा- कर्णजीत सिंह
गोरेयाकोठी- देवेश कांत सिंह
तरैया- जनक सिंह
अमनौर- कृष्ण कुमार मंटू
हाजीपुर- अवधेश सिंह
लालगंज- संजय कुमार सिंह
पातेपुर- लखेंद्र कुमार रौशन
मोहिउद्दीननगर- राजेश कुमार सिंह
बछवाड़ा- सुरेंद्र मेहता
तेघड़ा- रजनीश कुमार
बेगूसराय- कुंदन कुमार
भागलपुर- रोहित पांडेय
बांका- राम नारायण मंडल
कटोरिया- पूरण लाल टुडू
तारापुर- सम्राट चौधरी
मुंगेर- कुमार प्रणय
लखीसराय- विजय कुमार सिन्हा
बिहारशरीफ- सुनील कुमार
दीघा- संजीव चौरसिया
बांकीपुर- नितिन नवीन
कुम्हरार- संजय गुप्ता
पटना साहिब- रत्नेश कुशवाहा
दानापुर- रामकृपाल यादव
बिक्रम- सिद्धार्थ सौरव
बड़हरा- राघवेंद्र प्रताप सिंह
आरा- संजय सिंह टाइगर
तरारी- विशाल प्रशांत
अरवल- मनोज शर्मा
औरंगाबाद- त्रिविक्रम सिंह
गुरुआ- उपेंद्र दांगी
गया शहर- प्रेम कुमार
वजीरगंज- बीरेंद्र सिंह
हिसुआ- अनिल सिंह
वारसलीगंज- अरुणा देवी
जमुई- श्रेयसी सिंह
अलीनगर - मैथिली ठाकुर
हायाघाट - राम चंद्र प्रसाद
मुजफ्फरपुर - रंजन कुमार
गोपालगंज - सुभाष सिंह
बनियापुर - केदार नाथ सिंह
छपरा - श्रीमती छोटी कुमारी
सोनपुर - विनय कुमार सिंह
रोसड़ा - बीरेंद्र कुमार
बाढ़ - सियाराम सिंह
अगिआंव - महेश पासवान
शाहपुर राकेश ओझा
बक्सर - आनंद मिश्रा
रामनगर- नंदकिशोर राम
नरकटियागंज- संजय पांडेय
बगहा- राम सिंह
लौरिया- विनय तिवारी
नौतन- नारायण प्रसाद
चनपटिया- उमाकांत सिंह
हरसिद्धि- कृष्णनंदन पासवान
कल्याणपुर- सचिंद्र प्रसाद सिंह
चिरैया- लालबाबू प्रसाद गुप्ता
कोचाधामन- बीणा देवी
बायसी- विनोद यादव
राघोपुर- सतीश कुमार यादव
बिहपुर- कुमार शैलेंद्र
पीरपैंती- मुरारी पासवान
रामगढ़- अशोक कुमार सिंह
मोहनिया- संगीता कुमारी
भभुआ- भरत बिंद
गोह- रणविजय सिंह
जदयू की 101 सीट और उम्मीदवारों की लिस्ट
आलमनगर - नरेन्द्र नारायण यादव
बिहारीगंज - निरंजन कुमार मेहता
सिंहेश्वर - रमेश ऋषिदेव
मधेपुरा - कविता शाह
सोनबरसा - रत्नेश साहा
महिषी - गुंजेश्वर साह
कुशेश्वरस्थान - अतिरेक कुमार
बेनीपुर - विनय कुमार चौधरी
दरभंगा ग्रामीण - ईश्वर मंडल
बहादुरपुर - मदन सहनी
गायघाट - कोमल सिंह
मीनापुर - अजय कुशवाहा
सकरा - आदित्य कुमार
कांटी - अजीत कुमार
कुचायकोट - अमरेंद्र कुमार पांडेय
भोरे - सुनील कुमार
हथुआ - रामसेवक सिंह
बरौली - मंजीत सिंह
जीरादेई - भीषम कुशवाहा
रघुनाथपुर - विकास कुमार सिंह उर्फ जीशु सिंह
बड़हरिया - इन्द्रदेव पटेल
महाराजगंज - हेम नारायण साह
एकमा - धुमल सिंह
मांझी - रणधीर सिंह
परसा - छोटे लाल राय
वैशाली - सिद्धार्थ पटेल
राजापाकर - महेन्द्र राम
महनार - उमेश सिंह कुशवाहा
कल्याणपुर - महेन्द्र हजारी
वारिसनगर - डॉ. मांजरीक मृणाल
समस्तीपुर - अश्वमेघ देवी
मोरवा - विद्याशागर सिंह निषाद
सरायरंजन - विजय कुमार चौधरी
विभूतिपुर - रवीना कुशवाहा
हसनपुर - राज कुमार राय
चेहरा बरियारपुर - अभिषेक कुमार
मटिहानी - राजकुमार सिंह
अलौली - रामचंद्र सदा
खगड़िया - बब्बू मंडल
बेलदौर - पन्ना लाल पटेल
जमालपुर - नचिकेता मंडल
सूर्यगढ़ा - रामानंद मंडल
शेखपुरा - रणधीर कुमार सोनी
बरबीघा - डॉ. कुमार पुष्पंजय
अस्थावां - जितेन्द्र कुमार
राजगीर - कौशल किशोर
इस्लामपुर - रोहित रंजन
हिलसा - कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया
नालंदा - श्रवण कुमार
हरनौत - हरिनारायण सिंह
मोकामा - अनंत सिंह
फुलवारी - श्याम रजक
मसौढ़ी - अरुण मांझी
संदेश - राधा चरण साह
जगदीशपुर -भगवान सिंह कुशवाहा
डुमरांव - राहुल सिंह
राजपुर - संतोष कुमार निराला
वाल्मीकिनगर - धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकु सिंह
सिकटा - समृद्ध वर्मा
नरकटिया - विशाल साह
केसरिया - शालिनी मिश्रा
शिवहर - श्वेता गुप्ता
सुरसंड - नागेन्द्र राऊत
रुन्नीसैदपुर - पंकज मिश्रा
हरलाखी - सुधांशु शेखर
बाबूबरही - मीना कामत
फुलपरास - शीला मंडल
लौकहा - सतीश साह
निर्मली - अनिरूद्ध प्रसाद यादव
पिपरा - राम विलास कामत
सुपौल - विजेन्द्र प्रसाद यादव
त्रिवेणीगंज (अ.जा.) - सोनम रानी सरदार
रानीगंज (अ.जा.) - अचमित ऋषिदेव
अररिया - शगुफ्ता अजीम
जोकीहाट - जनाब मंजर आलम
ठाकुरगंज - गोपाल अग्रवाल
अमौर - सबा जफर
रूपौली - कलाधर मंडल
धमदाहा - लेशी सिंह
कदवा - दुलालचंद्र गोश्वामी
मनिहारी - शंभु सुमन
बरारी - विजय सिंह निषाद
गोपालपुर - बुलो मंडल
सुल्तानगंज - ललीत नारायण मंडल
कहलगांव - शुभानंद मुकेश
अमरपुर - जयंत राज
धोरैया - मनीष कुमार
बेलहर - मनोज यादव
चैनपुर - मो॰ जमा खान
करगहर - बशिष्ठ सिंह
काराकाट - महाबली सिंह
नोखा - नागेन्द्र चन्द्रवंशी
कुर्था - पप्पु कुमार वर्मा
जहानाबाद - चंद्रेश्वर चन्द्रवंशी
घोसी - ऋतुराज कुमार
नबीनगर - चेतन आनंद
रफीगंज - प्रमोद कुमार सिंह
बेलागंज - मनोरमा देवी
नवादा - विभा देवी
झाझा - दामोदर रावत
चकाई - सुमित कुमार सिंह
हम पार्टी के 6 प्रत्याशी
इमामगंज - दीपा कुमारी
टिकारी - अनिल कुमार
बाराचट्टी - ज्योति देवी
अतरी - रोमित कुमार
सिकंदरा - प्रफुल्ल कुमार मांझी
कुटुंबा - ललन राम
चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रा) के टिकट मिलने वाले प्रत्याशी
गोविन्दगंज - राजू तिवारी
बख्तियारपुर - संजय कुमार सिंह
दलसी - ब्युध देव पासवान
गरखा - सीमा मुनाल
साहेबपुर कमाल - सुन्दर कुमार
बरसी - संजय कुमार
परबत्ता - बाबूलाल चौधरी
नाथनगर - मिथुन कुमार
पालीगंज - सुनील कुमार
ब्रहमपुर - भुलान पांडे
डेहरी - रंजीत रंजन सिंह
बलरामपुर - संगीता देवी
मखदुमपुर - रानी कुमारी
ओबरा - प्रकाश चन्द्र
उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी का सीट और उम्मीदवार
मधुबनी- माधव आनंद
उजियारपुर- प्रशांत कुमार पंकज
सासाराम- स्नेहलता
दिनारा- आलोक कुमार सिंह
बाजपट्टी और पारू में उम्मीदवारों का ऐलान बाकी है।