Bihar Election Results 2025: रुझानों में NDA की आंधी, तेजस्वी हुए फीके,बिहार में दिख रहा सत्ता का तराजू एनडीए की ओर ,तेजप्रताप यादव पीछे
Bihar Election Results 2025: एनडीए 152 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना चुका है, जबकि महागठबंधन 77 सीटों पर आगे है।
Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक तापमान को और चढ़ा दिया है। एनडीए 152 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना चुका है, जबकि महागठबंधन 77 सीटों पर आगे है। इस बीच प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भी 4 सीटों पर बढ़त हासिल कर चुनावी मैदान में नई हलचल पैदा कर दी है। कुल 243 सीटों पर निर्णायक मुकाबला एनडीए बनाम महागठबंधन के बीच है, जहां दोनों खेमे अपनी-अपनी राजनीतिक साख दांव पर लगाए हुए हैं।
एनडीए में जेडीयू, बीजेपी, एलजेपी(राम) और हम शामिल हैं, वहीं महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, वीआईपी, वाम दल और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी मैदान में हैं। शुरुआती आंकड़े साफ़ संकेत दे रहे हैं कि एनडीए का पलड़ा भारी है और तेजस्वी यादव की अगुवाई वाला गठबंधन शुरुआती राउंड में पेस पकड़ने में नाकाम दिख रहा है। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह पीछे चल रही है। महुआ में तेजप्रताप यादव पीछे चल रहे है।
रुझानों की राउंड-बाय-राउंड झलक
दीघा:
बीजेपी के संजीव चौरसिया 3650 वोट से आगे,
दिव्या गौतम 1945 वोट पर,
NOTA — 136 वोट।
झंझारपुर:
बीजेपी के नीतीश मिश्रा 2500 वोट से आगे।
कुचायकोट:
एनडीए उम्मीदवार अमरेंद्र पांडेय आगे चल रहे हैं।
राजगीर:
जेडीयू के कौशल किशोर 3332 वोट के साथ बढ़त में।
CPI-ML उम्मीदवार विश्वनाथ चौधरी 2902 वोट पर।
केवटी:
बीजेपी के मुरारी मोहन झा 3000 वोट से आगे।
महिषी:
पहले राउंड में आरजेडी के डॉ. गौतम कृष्ण 689 वोट से आगे।
अस्थावां:
जेडीयू के जितेंद्र कुमार 3402 वोट से आगे।
हरनौत:
जेडीयू के हरि नारायण सिंह 2895 वोट से आगे।
दो राउंड के बड़े रुझान
दरभंगा शहरी:
भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी 5500 वोट से आगे।
बनियापुर:
आरजेडी की चांदनी देवी आगे,
बीजेपी प्रत्याशी केदारनाथ सिंह पीछे।
जमालपुर:
जेडीयू के नचिकेता मंडल पहले राउंड में 2300 वोट की बढ़त बनाए हुए हैं।
बेलागंज:
जेडीयू की मनोरमा देवी 2500 मतों से आगे।
वैशाली की लालगंज सीट—दिलचस्प मुकाबला
लालगंज से बीजेपी विधायक संजय कुमार सिंह पीछे चल रहे हैं।
उनके सामने आरजेडी से शिवानी शुक्ला, बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी, कड़ी टक्कर दे रही हैं।
शुरुआती रुझानों से यह साफ़ हो रहा है कि बिहार में एनडीए की ‘बम्पर ओपनिंग’ हुई है और महागठबंधन की उम्मीदों को अभी बड़ा झटका लग रहा है।अब आगे के राउंड तय करेंगे कि यह बढ़त सत्ता परिवर्तन में बदलती है या तस्वीर में कोई अप्रत्याशित मोड़ आता है।