Bihar Election 2025: मोकामा में सियासी हलचल तेज़, अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद राजद प्रत्याशी वीणा देवी ने संभाली कमान, सुबह से डोर-टू-डोर प्रचार में जुटीं

Bihar Election 2025:

Bihar Election 2025: मोकामा में सियासी हलचल तेज़, अनंत सिंह

Bihar Election 2025: बिहार में सियास सरगर्मी सातवें आसमान पर है। मोकामा से जदयू प्रत्याशी और पूर्व विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद मोकामा में सियासी भूचाल आ गया है। देर रात पटना से बाढ़ पहुंची पुलिस न अनंत सिंह को गिरफ्तार किया। अनंत सिंह को गिरफ्तार कर पटना लाया गया। माना जा रहा है कि आज अनंत सिंह की कोर्ट में पेशी हो सकती है। वहीं इसी बीच  इसी बीच आरजेडी प्रत्याशी वीणा देवी रविवार सुबह से ही दलबल के साथ घर-घर जाकर प्रचार में जुटी हैं और लोगों से समर्थन की अपील कर रही हैं।

सुबह सुबह चुनाव प्रचार पर निकलीं वीणा देवी 

वीणा देवी के समर्थन में अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी आज मोकामा पहुंचने वाले हैं। उनके आगमन से पहले पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के समर्थक रैली को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारी में जुटे हुए हैं। स्थानीय स्तर पर रैली को लेकर माहौल गर्म है। माना जा रहा है कि तेजस्वी यादव की जनसभा के साथ ही मोकामा सीट पर “बाहुबली बनाम बाहुबली” की जंग अब और तीखी होने वाली है।