Bihar Election 2025: स्थाई नौकरी, सराकरी दर्जा और वेतन में भारी बढ़ोतरी, ब्याज माफ, तेजस्वी यादव का जीविका दीदियों से बड़ा वादा, जान लीजिए क्या क्या..?
Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जीविका दीदियों को लेकर बड़ी घोषणाएं की है। तेजस्वी यादव ने कई बड़े वादे जीविका दीदियों से की है। आइए जानते हैं पूरी खबर...

Bihar Election 2025: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव से ठीक पहले बड़ा सियासी दांव खेला है। तेजस्वी यादव ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर जीविका दीदियों के लिए बड़ी घोषणाएं की है। तेजस्वी यादव ने वादा करते हुए कहा कि वो जीविका दीदियों को स्थाई नौकरी, सरकारी दर्जा, और प्रतिमाह 30 हजार रुपए मानदेय करेंगे। सरकार बनते ही तेजस्वी अपना वादा पूरा करेंगे।
जीविका दीदियों को लेकर बड़ी घोषणाएं
तेजस्वी यादव ने कहा कि, वो ऐतिहासिक घोषणा करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों का जितना शोषण हुआ है शायद ही कहीं हुआ होगा। उन्होंने कहा कि अब जीविका दीदियों के साथ न्याय होगा। तेजस्वी ने कहा कि, जितनी जीविका सीएम दीदियां हैं उन सभी सीएम दीदियों को स्थाई कर उनको सरकारी दर्जा देकर उनके वेतन को 30 हजार प्रतिमाह करेंगे। जीविका दीदी का वेतन बढ़ाया जाएगा।
तेजस्वी का ऐलान
2. जीविका दीदियों के लोन का ब्याज माफ करेंगे..
3.जीविका समूह की दीदियों को ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।
4.अन्य सरकारी कार्यों के निष्पादन के लिए प्रतिमाह 2 हजार रुपए मासिक भत्ता दिया जाएगा
5.जीविका दीदी के सभी कैडरों को 5 लाख तक का बीमा सरकार कराएगी।
6. सीएलएफ, बीओ समूह के अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को भी मानदेय दिया जाएगा
7. माई बहन मान योजना के तहत प्रतिमाह ढाई हजार, सलाना 30 हजार और 5 साल के डेढ़ लाख रुपए महागठबंधन की सरकार देगी। बेटी योजना माँ योजना लाएंगे। जब से बेटियां पैदा होंगी तब से लेकर इनकम तक की व्यवस्था की जाएगी। मकान, अन्न और आमदमी की व्यवस्था माँओं के लिए कराई जाएगी।
संविदा कर्मियों के लिए बड़ा ऐलान
संविदा कर्मियों के साथ जो शोषण होता है जो नुकसान हो रहा है। उनसे दिनभर काम कराया जाता है। बिना कारण बताए उनकी सेवा समाप्त कर दी जाती है। संविदा कर्मी को कभी भी बाहर किया जा सकता है। उनके वेतन से 18 प्रतिशत जीएसटी काटी जाती है। महिलाओं को 2 दिनों का लीव भी नहीं दिया जाता लेकिन इनके पास ना तो जॉब सिक्योरिटी है या वेतन सिक्योरिटी नहीं है। तेजस्वी यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि जितने भी संविदा कर्मी है उनको स्थाई किया जाएगा। बिहार के विभिन्न विभागों में संविदा में काम कर रहे संविदा कर्मियों को यह लाभ दिया जाएगा। शारीरिक मानसिक और आर्थिक तौर पर जो ये परेशानी झेल रहे हैं उनको स्थाई किया जाएगा और सरकारी कर्मी का दर्जा दिया जाएगा।
पटना से रंजन की रिपोर्ट