Bihar Election 2025: एनडीए में टूट के कयास के बीच नित्यानंद राय के साथ दिल्ली रवाना हुए उपेंद्र कुशवाहा, RLM का इमरजेंसी बैठक भी रद्द, अमित शाह अब लेंगे फैसला

Bihar Election 2025: रालोमो प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अमित शाह कुशवाहा के बीच अहम बैठक होनी है।

उपेंद्र कुशवाहा
हाई कमान से आया बुलावा - फोटो : reporter

Bihar Election 2025:  बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन अहम है। आज शाम तक फाइनल हो जाएगा कि एनडीए गठबंधन में टूट होगी या नहीं? एनडीए में टूट की खबर से सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। देर रात रालोमो प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने सियासी बवाल मचाने वाला बयान दिया। वहीं आज सुबह उन्होंने अपनी पार्टी नेताओं के साथ आपत बैठक बुला ली। लेकिन ताजा मिली जानकारी अनुसार रालोमो की इमरजेंसी बैठक रद्द हो गई है। वहीं केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय उपेंद्र कुशवाहा को लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं। 

दिल्ली रवाना हुए उपेंद्र कुशवाहा 

बता दें कि देर रात बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय उपेंद्र कुशवाहा के आवास पहुंचे थे जहां कुशवाहा की नाराजगी साफ दिखी। जिसके बाद बात हाई कमान तक पहुंची और हाई कमान से उपेंद्र कुशवाहा का बुलावा आ गया। जहां 12.30 में रालोमो की आपात बैठक होनी थी तो उसे रद्द कर नित्यानंद राय के साथ कुशवाहा दिल्ली रवाना हो गए हैं। 

हाई कमान से आया बुलावा 

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार दिल्ली में गृह मंत्री अमित कुशवाहा और उपेंद्र कुशवाहा के बीच अहम बैठक होगी। इस बैठक के बाद अहम फैसला भी लिया जा सकता है। वहीं पटना एयरपोर्ट पर इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा और नित्यानंद राय ने बड़ा बयान भी दिया। उपेंद्र कुशवाहा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, दिल्ली जा रहे हैं। ये जो कुछ भी तय हो रहा है इसके संबंध में विमर्श का कुछ मुद्दा बाकी है इसी को लेकर जा रहे हैं और सब कुछ ठीक हो जाएगा। इस उम्मीद और विश्वास के साथ जा रहे हैं। नाराजगी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सब ठीक हो जाएगा।

सब ठीक हो जाएगा..

वहीं जब नित्यानंद राय से सवाल किया गया तो नित्यानंद राय ने कहा कि कुशवाहा जी ने कहा कि सब ठीक है और सब ठीक हो जाएगा। बता दें कि, उपेंद्र कुशवाहा सीट बंटवारे के बाद से ही नाराज थे और अपनी नाराजगी जाहिर भी कर चुके हैं। इसी बीच कुशवाहा को दिल्ली बुलाया गया है।  माना जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा आज एनडीए को छोड़ने का निर्णय ले सकते हैं। हालांकि अब गृह मंत्री अमित शाह से बैठक के बाद उपेंद्र कुशवाहा क्या निर्णय लेते हैं ये देखना होगा। 

एनडीए में टूट?

गौरतलब हो कि, मीडिया से बातचीत के दौरान कुशवाहा ने कहा कि "जो सवाल आप मुझसे पूछ रहे हैं, वही सवाल सम्राट चौधरी और नित्यानंद राय से पूछिए।"  उनसे पूछा गया कि आप नाराज हैं क्या तो उन्होंने कहा कि नाराज होने या खुश होने की बात नहीं है। इसी बीच उपेंद्र कुशवाहा ने एक ऐसा बयान दिया जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि, This time nothing is well in NDA...यानी उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस समय एनडीए में कुछ भी ठीक नहीं है। वहीं, जब पत्रकारों ने बीजेपी नेताओं से इस पर सवाल किया तो उन्होंने बिना जवाब दिए हाथ जोड़कर आगे बढ़ना ही बेहतर समझा।