बाहुबलियों के गढ़ मोकामा में धनबली हैं वीणा देवी, 'छोटे सरकार' के खिलाफ उतरी सूरजभान की पत्नी की संपत्ति जान हो जाएंगे हैरान, किलो में रखती हैं सोना
Bihar Election 2025: पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी धनबली हैं। वीणा देवी नौवीं पास हैं और उन्होंने सोने के आभूषण पसंद हैं। छोटे सरकार को वीणा सिंह इस बार टक्कर देंगी।

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी सातवें आसमान पर हैं। पहले चरण के नामांकन का आज आखिरी तिथि है। पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान होना है। एनडीए ने जहां 243 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है तो वहीं महागठबंधन में अब तक सीट शेयरिंग को लेकर कोई सहमति नहीं बनी है। हालांकि सभी घटक दल अपने अपने उम्मीदवार को पार्टी सिंबल भी बांट रहे हैं। इसी कड़ी में तेजस्वी यादव ने मोकामा विधानसभा सीट से पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को टिकट दिया है। जिसके बाद मोकामा सीट हॉट सीट बन गई है।
अनंत सिंह को देंगी टक्कर
बता दें कि, जदयू की ओर से मोकामा के पूर्व विधायक और बहुबली नेता अनंत सिंह चुनावी मैदान में हैं। अनंत सिंह और वीणा देवी दोनों मोकामा से ताल ठोक रहे हैं। दोनों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। अनंत सिंह ने 14 अक्टूबर को मोकामा से नामांकन किया था। तो वहीं वीणा देवी ने बीते दिन नामांकन पर्चा भरा। आइए अब जानते हैं वीणा देवी के पास कितनी संपत्ति हैं।
सोने की शौकीन हैं वीणा देवी
दरअसल, मोकामा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रत्याशी वीणा देवी और उनके पति सूरज सिंह उर्फ सूरजभान सिंह इस चुनाव में संपत्ति के लिहाज से चर्चा में हैं। वीणा देवी की संपत्ति की बात करें तो नौवीं पास वीणा देवी के पास पहले कोई पैतृक संपत्ति नहीं थी। व्यवसाय से अब तक उन्होंने 6.95 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित की। उन्हें सोने के आभूषणों का शौक है और उनके पास 1.2 किलोग्राम सोना है। वर्ष 2025-26 में उनकी वार्षिक आय 31 लाख 29 हजार 960 रुपये रही। उनके पास नकद 1.25 लाख रुपये हैं।
सूरजभान सिंह की संपत्ति
सूरजभान सिंह की संपत्ति की बात करें तो कृषि कार्य से जुड़े सूरजभान सिंह के पास शुरू में 15 लाख की पैतृक संपत्ति थी। अब उनकी संपत्ति 4.62 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जिसमें 125 ग्राम सोना (कीमत 15.62 लाख रुपये) शामिल है। उनकी वार्षिक आय 2025-26 में 8 लाख 36 हजार 300 रुपये रही। उनके पास नकद 49 हजार रुपये और बैंक में 4.21 लाख रुपये जमा हैं।
कौशल्या एस्टेट में फ्लैट
वीणा देवी और सूरजभान सिंह के नाम कौशल्या एस्टेट में फ्लैट भी है, जिसकी कीमत लगभग 1.55 करोड़ रुपये है। इस प्रकार, मोकामा विधानसभा से राजद की यह जोड़ी चुनाव में न केवल राजनीतिक बल्कि संपत्ति के लिहाज से भी चर्चित है।