Bihar Election 2025: बिहार के इतने बूथों पर अभी तक नहीं शुरु हुआ मतदान, EVM मशीन खराब होने की खबर, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Bihar Election 2025: बिहार के कई बूथों पर अभी तक तक मतदान नहीं शुरु हो रहा है। मतदान का एक घंटा पूरा हो चुका है। कई बूथों पर ईवीएम के खराब होने की सूचना सामने आई है।

EVM machines
EVM machine is faulty- फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। राज्य के 18 जिलों की 121 सीटों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। इसी बीच आरा और दरभंगा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार आरा और दरभंगा में ईवीएम खराब होने के कारण खबर लिखे जाने तक मतदान शुरु नहीं हो पाया है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरु हुआ लेकिन 7.30 में खबर सामने आया कि ईवीएम खराब होने के कारण मतदान शुरु नहीं हो पाया है। खबर लिखें जाने तक मतदान शुरु नहीं हुआ है। 

आरा में ईवीएम खराब

दरअसल, आरा में बूथ संख्या में 137 का ईवीएम खराब की चुनाव मिल रही है। जिसके कारण खबरे लिखें जाने तक नहीं मतदान शुरु नहीं हुआ है।आरा के अवर निबंधन कार्यालय का मामला है।  जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र से खबर सामने आ रही है। ईवीएम खराबी के कारण मतदान शुरु नहीं हुआ।

दरभंगा में ईवीएम खराब

वहीं दरभंगा से भी ईवीएम खराब होने की खबर सामने आई है। ईवीएम खराबी के कारण मतदान रुक गया है। दरभंगा के बूथ नंबर 153 और 132 पर ईवीएम खराब है। मामला गांधीनगर सामुदायिक भवन मतदान केंद्र का है। अधिकारी ईवीएम मशीन ठीक करने पहुंचे हैं।

लखीसराय और बाढ़ में भी ईवीएम खराब

लखीसराय के बूथ संख्या 3 और 45 की ईवीएम खराब होने की खबर सामने आ रही है। अभी तक मतदान शुरु नहीं हुआ है। ईवीएम को ठीक करने के लिए अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।