Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025: दिल्ली में 27 साल बाद बनेंगी BJP की सरकार? 44 सीटों का पहला रुझान आया सामने, अरविंद केजरीवाल सहित आप के कई बड़े नेता पीछे
Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025:

Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025: दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी, इसका फैसला अब कुछ ही देर में साफ हो जाएगा। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है, उसके बाद ईवीएम से मतगणना शुरू होगी और जनता का जनादेश सामने आएगा। इस बार दिल्ली की सभी 70 सीटों पर जोरदार मुकाबला देखने को मिला है। लगातार तीन बार सरकार बना चुकी आम आदमी पार्टी (आप) को इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल रही है। नई दिल्ली, कालकाजी, जंगपुरा, ग्रेटर कैलाश, बाबरपुर, चांदनी चौक, मुंडका, बवाना, महरौली, नजफगढ़, बिजवासन समेत सभी 70 सीटों के पल-पल के अपडेट सामने आ रहे हैं।
अब तक के रुझान:
31 सीटों के रुझान सामने आए –
आप - 13 सीटों पर आगे
भाजपा - 17 सीटों पर आगे
कांग्रेस - 1 सीट पर आगे
37 सीटों के रुझान:
आम आदमी पार्टी और भाजपा में कांटे की टक्कर
दोनों पार्टियां 18-18 सीटों पर आगे
कांग्रेस अभी भी सिर्फ 1 सीट पर आगे
बादली सीट पर कांग्रेस को बढ़त:
प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव आगे चल रहे हैं। कांग्रेस अब तक सिर्फ एक सीट पर आगे। वहीं चुनाव आयोग के मुताबिक अभी 8 सीट पर रुझान के मुताबिक 6 सीट पर भाजपा आगे। विस्वास नगर, शाहदरा, कालकाजी में भाजपा आगे। मुस्लिम बहुल सीट ओखला में भी भाजपा के उम्मीदवार मनीष चौधरी आगे चल रहे हैं।
पोस्टल बैलेट के बाद ईवीएम की गिनती शुरू
शुरुआती गिनती में कांटे की टक्कर देखने को मिली। अब ईवीएम खुलने के बाद तस्वीर और साफ होगी। चुनावी नतीजों के लिए जुड़े रहें।