LATEST NEWS

Delhi New CM: दिल्ली के नए CM के नाम पर फैसला आज, विधायक दल की बैठक में होगा निर्णय, प्रवेश वर्मा को मिलेगा ताज या फिर कोई और होगा चेहरा, शपथ ग्रहण कल

दिल्ली में नए मुख्यमंत्री का नाम आज तय किया जाएगा। आज शाम भाजपा विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो जाएगा।....

Delhi New CM
दिल्ली के नए CM के नाम पर फैसला आज- फोटो : social Media

Delhi New CM: दिल्ली में 27 वर्षों के बाद सत्ता में लौटने वाली भाजपा आज अपने नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद से कई नाम मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा में हैं। हालांकि, अंतिम निर्णय आज शाम को होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा।

दिल्ली में नए मुख्यमंत्री का नाम आज तय किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी  ने हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनावों में 70 में से 48 सीटें जीतकर एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इस जीत के बाद, भाजपा विधायक दल की बैठक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें नए मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा। यह बैठक आज शाम 7 बजे भाजपा के प्रदेश कार्यालय में होगी, जहां केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में विधायक दल का नेता चुना जाएगा।  20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. जिसकी तैयारी जोरों से चल रही हैं.

मुख्यमंत्री पद के लिए कई नाम चर्चा में हैं। प्रवेश वर्मा - नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हराकर आए हैं और उन्हें सीएम रेस का फ्रंट-रनर माना जा रहा है।

रेखा गुप्ता - शालीमार बाग से जीती हुईं और दिल्ली बीजेपी की महासचिव हैं।

विजेंद्र गुप्ता - रोहिणी सीट से लगातार जीतने वाले और पूर्व नेता विपक्ष रह चुके हैं।

आशीष सूद - जनकपुरी से विधायक और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के करीबी माने जाते हैं।

सतीश उपाध्याय - मालवीय नगर से विधायक और पूर्व दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष।

नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है, जिसमें हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया गया है।

बहरहाल आज शाम भाजपा विधायक दल की बैठक में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो जाएगा।

Editor's Picks