Sharda Sinha Husband Dies : पत्नी के गाना गाने में सास बनी बाधा तो ब्रज किशोर सिन्हा ने निकाला अचूक उपाय, पद्मश्री शारदा सिन्हा को आगे बढ़ने में मिल था पति का बड़ा सहयोग

Sharda Sinha Husband Dies : पत्नी के गाना गाने में सास बनी ब

Sharda Sinha : लोकगायिका शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर सिन्हा का रविवार को निधन हो गया. वे 80 वर्ष के थे. शारदा सिन्हा के पुत्र अंशुमान ने बताया कि दो दिन पहले ही उनके पिता घर में ही गिर गए थे. इस कारण उनके सिर में चोट लग गई थी. चोट से ब्रेन हेमरेज कर गया. इस दौरान उनका इलाज पिछले दो दिनों से चल रहा था. उन्हें पिछले दो दिनों से वेंटिलेटर पर रखा गया था. लेकिन रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली. पटना के गुलबी घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा. 


शारदा सिन्हा को गायिकी के मुकाम पर पहुँचाने में उनके पति ब्रज किशोर सिन्हा ने अहम योगदान दिया था. दोनों का विवाह हुआ तो उसके बाद से ही शारदा सिन्हा को गायिकी के क्षेत्र में पेशेवर रूप से आगे बढने में ब्रज किशोर सिन्हा ने चाहे पारिवारिक हो या अन्य प्रकार कि चुनौतियां सबको पार पाने में मदद की. यहां तक कि शादी के बाद शारदा के गाने पर उनकी सास को भी ऐतराज था लेकिन माँ को मनाने का काम भी ब्रज किशोर सिन्हा ने किया. नतीजा रहा कि शारदा सिन्हा को गायिकी के क्षेत्र में आगे बढने में उनके पति का मिला सहयोग उन्हें सफलता के नए मुकाम दिलाने वाला रहा. 


ब्रज किशोर सिन्हा को लेकर एक बार शारदा सिन्हा ने बताया था कि ‘उनकी सास को उनका गाना गाना सिर्फ घर में भजन करने तक ही ठीक लगता था लेकिन गाना बजाना और कई और जाकर गाना उन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं था. हालांकि शारदा के पति बृजकिशोर सिन्हा और उनके ससुर ने उन्हें सपोर्ट किया. ससुर के सपोर्ट की वजह से गांव की वह ठाकुरबारी में शारदा सिन्हा को भजन गाने की इजाजत दे दी गई.’ हालांकि शारदा सिन्हा के गाने से सास नाराज हो गई थी. तब शारदा कि सास और अपनी माँ को मनाने के लिए पति ब्रज किशोर सिन्हा ने काफी मेहनत की. उन्होंने मां को समझाते हुए कहा कि अगर हम गाते तो क्या आप हमारे साथ भी इस तरह से पेश आती. आगे चलकर बेटे के समझाने के बाद माँ समझ गई और शारदा सिन्हा को सार्वजनिक तौर पर गाने की अनुमति मिली.

Nsmch


अपने कई साक्षात्कार में शारदा सिन्हा ने अपनी पति की तारीफ की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे ब्रज किशोर सिन्हा ने उन्हें संगीत के क्षेत्र में आगे बढने में मदद की. शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर सिन्हा शिक्षा विभाग में रिजनल डिप्टी डायरेक्टर पद से रिटायर हुए थे. 


Editor's Picks