बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : नालंदा में छत गिरने से मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

छत गिरने से महिला की हुई मौत

NALANDA : जिले के चंडी थाना क्षेत्र के उत्तरा गांव में जर्जर मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान स्वर्गीय चनेश्वर मांझी की 89 वर्षीय पत्नी चमेली देवी के रूप में की गयी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। 

परिजनों ने बताया कि महिला घर में काम कर रही थी। इसी दौरान जर्जर मकान का छत गिर गया। जिसके मलबे के नीचे महिला दब गई। शोर सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर जख्मी महिला को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले गए ,वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Editor's Picks