बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा प्रशासन पर जीतन राम मांझी ने खड़े किए सवालिया निशान! कह दी इतनी बड़ी बात

नवादा प्रशासन पर जीतन राम मांझी ने खड़े किए सवालिया निशान! कह दी इतनी बड़ी बात

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का नवादा दौरा। बिहार के नवादा में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दौरा किया। उन्होंने वहां जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इसके अलावा CBI जांच की भी मांग की।  जीतन राम मांझी ने कोर्ट पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर वो सही समय पर महादलितों के परिवारों से संबंधित जमीन पर फैसला देते तो उन्हें इतनी बड़ी मुसीबत का सामना नहीं करना पड़ता। बता दें कि नवादा के कृष्णा नगर में मौजूद जमीन पर पूर्व में 3 बार विवाद हो चुका है। इसके बावजूद कोर्ट ने कोई भी फैसला नहीं सुनाया है। 

नवादा में पहुंचते ही मांझी विपक्षी दलों पर हमलावर हो गए। उन्होंने राजद पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में लगभग 70 फीसदी जमीन पर उनका कब्जा है। इसके अलावा मंत्री स्थानीय प्रशासन पर भी जमकर बरसे उन्होंने कहा कि यहां के प्रशासन की कोई सही जानकारी नहीं है। जो लोग कह रह है कि कृष्णा नगर में महादलित 3 सालों से रह रहे हैं। ये सरासर झूठ है। यहां पर ये लोग बीते 1965 से रह रहे हैं। मांझी ने ये भी कहा कि  बिहार में दलितों को जमीन तो दे दी जाती है लेकिन कब्जा नहीं करने दिया जाता है।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कड़ी कार्रवाई की मांग

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी नंदू पासवान के साथ और भी लोग शामिल हैं। अगर सीबीआई की जांच होगी तो कई लोगों के नाम सामने आएंगे। मामले में शामिल बाकी के दोषियों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके पीछे छिपे माफियाओं को भी नहीं छोड़ना चाहिए। बता दें कि बीते 18 सितंबर को शाम के करीब 7:30 बजे कई लोग टोली में घुसे और फायरिंग करते हुए लगभग 80 घरों को आग के हवाले कर दिया। इस हादसे में कई मवेशी भी जल गए और लोगों की गाड़ियां भी जल बुरी तरह से जल कर राख हो गई।

Editor's Picks