बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल? ओडिशा, तेलंगाना समेत आंध्र प्रदेश में होगी झमाझम बारिश, तो दिल्ली में दिखेगा गर्मी का प्रकोप

जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल? ओडिशा, तेलंगाना समेत आंध्र प्रदेश में होगी झमाझम बारिश, तो दिल्ली में दिखेगा गर्मी का प्रकोप

भारत के मौसम का हाल: पूरे देश में मौसम का हाल कमोबेश अलग-अलग है। अगर बात करें मानसून की तो कहीं पर इतनी अधिक बारिश हो रही है कि जिसे बाढ़ आ गई हैं। वहीं कही बारिश की एक बूंद भी नसीब नहीं हो रही है। देश की राजधानी दिल्ली में आज तेज धूप खिलने के आसार है। हालांकि, ये पिछले कई दिनों से ऐसा हो रहा है। इस वजह से यहां लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 3 दिनों तक दिल्ली में एक बार फिर से उमस और गर्मी पड़ने वाली है। आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं 26 सितंबर के बाद राजधानी में हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।

दिल्ली के अलावा अगर देश के अन्य हिस्से जैसे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा की बात की जाए तो यहां बीते कई दिनों से बारिश हो रही है। जिसका सिलसिला आने वाले दिनों में भी देखने को मिलेगा। IMD के मुताबिक, आज भी इन राज्यों में झमाझम बारिश का आसार है। इस वजह से लोगों को गर्मी का भी एहसास नहीं होगा।

यूपी के मौसम का हाल

देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य यानी यूपी के कई जिलों में आज मौसम शुष्क रहा। इस वजह से आज पश्चिमी और पूर्वी  हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अभी राज्य के कई जिलों में यागी का असर थोड़ा-थोड़ा दिख रहा है। जिसकी वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात भी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की विदाई से पहले यूपी में एक बार फिर झमाझम बारिश के आसार हैं।

कैसा होने वाला है इस बार का ठंड?

मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार देश के उत्तरी हिस्से जैसे राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में ला-नीना की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इस वजह से देश के मैदानी इलाकों में स्थित राज्यों में जोरदार ठंड पड़ने के आसार है।

Editor's Picks