बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Home  ›  Region  ›  

इन राशिवालों के करियर में आज होगा ग्रोथ, नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें

इन राशिवालों के करियर में आज होगा ग्रोथ, नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें

5 अक्टूबर, शनिवार को चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में रहेगा। जिससे सिद्धि योग बन रहा है। इस शुभ योग के प्रभाव से कई राशि के लोगों को बिजनेस में मन मुताबिक कॉन्ट्रेक्ट मिल सकता है। कुछ राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू हो सकता है। सितारों का साथ मिलेगा और रुका काम पूरा हो सकता है। सभी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा। चलिए जानते हैं आज 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन।


मेष राशि वालों के लिए दिन सुखद व्यतीत होगा। अपने व्यक्तित्व को और अधिक निखारने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई निर्णय लेने जा रहे हैं, तो आज उस पर गंभीरता से विचार विमर्श करें, आपका कार्य बन सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई से संबंधित समस्याओं को पिता की मदद से सुलझाएं। छोटी-छोटी बातों पर आक्रोश आना उचित नहीं है। अपने स्वभाव के प्रति आत्म चिंतन अवश्य करें। कुछ समय आध्यात्मिक अथवा धार्मिक स्थान पर व्यतीत करने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें।


वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको संतान की किसी फरमाइश को पूरा करना पड़ सकता है। आपके जीवन साथी से कुछ खटपट होने की संभावना है। आप अपने भविष्य को लेकर जो सपने देख रहे थे, उन्हें पूरा करने मे समस्या आएगी। ऑफिस में आपके कुलीग आपको कोई एडवाइस दे सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के मन में उत्साह बना रहेगा, लेकिन साथी उनके प्यार को समझने में असमर्थ रहेंगे।


मिथुन राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और कारोबार में आपकी कोई बड़ी डील होने से आपको खुशी होगी। किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति से आपकी अभिलाषा पूरी होगी और आपको खुशी का अनुभव होगा। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। शाम को आपको किसी जरूरी काम से कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। प्रिय लोगों से मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा और आपको खुशी होगी।


कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन किसी विशेष योजना को क्रियान्वित करने में ही व्यतीत हो जाएगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करके मानसिक सुकून भी मिलेगा। काफी समय बाद नजदीकी रिश्तेदारों के साथ मेलजोल होने से घर के सभी सदस्य बहुत अधिक आनंदित होंगे। विद्यार्थी मनोरंजन तथा व्यर्थ के कार्यों में पड़कर अपने अध्ययन और करियर के साथ समझौता ना करें। घर के कार्यों में हाथ बंटाना भी आपकी जिम्मेदारी है। किसी से भी बातचीत करते समय सभ्य भाषा का प्रयोग करें।


सिंह राशि के जातकों को कोई निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेना है। संतान किसी कोर्स को करने के लिए कहीं बाहर जा सकती है। आपके परिवार में कुछ समस्याएं बढेगी, जिनको लेकर आपको अपने पिताजी से बातचीत  करने की आवश्यकता होगी। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपका कोई सहयोगी ऑफिस में आपकी चुगली लगा सकता है।


कन्या राशि के लोगों का दिन सफलता से भरा होगा और आपका दिन लाभ के साथ सम्‍मान में बीतेगा। नौकरी में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें तो आपको लाभ होगा। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं। लाभ और सम्‍मान में वृद्धि होगी।


वृश्चिक राशि वालों को किसी विशेष काम को लेकर किए गए प्रयासों के आज परिणाम मिलने वाले हैं। उधार दिया हुआ अथवा फंसा हुआ पैसा भी मिल सकता है। अध्ययनरत युवाओं को प्रोफेशनल पढ़ाई में उचित सफलता मिलेगी। अगर घर परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही हैं, तो आज उस पर अमल कर सकते हैं। अपनी वाणी और गुस्से पर संयम रखने से आप कई मुश्किलों से बच सकते हैं। बिना मतलब दूसरों की परेशानियों में ना उलझे। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना मनोबल गिरने ना दें। अपने आपको सकारात्मक बनाए रखना जरूरी है। उधार दिया हुआ पैसा हासिल करने में प्रयास करने पड़ेंगे। 


कन्या राशि के जातकों के लिए दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने से भी अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आप संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह काफी हद तक दूर होंगी। आपका डूबा हुआ धन भी आपको मिल सकता है। जीवनसाथी को नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपने किसी विरोधी की कोई बात पर ज्यादा ध्यान नहीं देना है।


धनु राशि के लोगों का दिन सफलता से भरा होगा और आपको कारोबार में लाभ होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। ऑफिस में कुछ जूनियर्स से आपका विवाद हो सकता ह। किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपये और पैसे और धन के लेनदेन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं और उसमें आपकी विजय होगी। आपके विरुद्ध षड़यंत्र असफल हो जाएंगे।


मकर राशि वालों के लिए बेहतरीन दिन रहेगा। आपके उत्तम व्यवहार की वजह से लोगों के सामने अच्छी इमेज बनी रहेगी। विद्यार्थियों को अपने करियर से संबंधित उचित उपलब्धियां हासिल होने वाली है। पारिवारिक अनुशासन व व्यवस्था बनाए रखने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। नेगेटिव- किसी से भी प्रशंसा पाकर अपने अंदर अहम की भावना ना लाएं। बच्चों में अपनी मेहनत के मनोनुकूल परिणाम न मिलने से कुछ उदासी रहेगी, उनका मनोबल बनाकर रखना जरूरी है। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ अस्त-व्यस्त भी हो सकती हैं।


कुंभ राशि के जातकों के लिए कल दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा, जिसमें परिवार के सदस्य भी आपका पूरा साथ देंगे और धन को लेकर यदि आपका कोई काम रोका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है, जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं, उनके कामों में तो वृद्धि होगी, लेकिन इसके साथ-साथ उन्हे किसी नए पद की प्राप्ति भी होती दिख रही है। आपको अपने किसी काम को लेकर लापरवाही नहीं दिखानी है।


मीन राशि के लोगों का दिन शुभ है और कारोबार में आपको लाभ होने से मन में खुशी बनी रहेगी। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। शाम के वक्‍त कहीं परिवार के साथ कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलैक्स होगा। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी।

Editor's Picks