बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Jharkhand assembly elections 2024: इस बार के चुनाव में NDA बनाम INDIA ब्लॉक की टक्कर, जानें क्या है समीकरण?

Jharkhand assembly elections 2024: इस बार के चुनाव में NDA बनाम INDIA ब्लॉक की टक्कर, जानें क्या है समीकरण?

Jharkhand assembly elections 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार (15 अक्टूबर) को चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार NDA और  I.N.D.I.A ब्लॉक के बीच जोरदार मुकाबला होने की उम्मीद की जा रही है। एक तरफ जहां NDA 2019 में हुए विधानसभा चुनावों में मिली हार से सीख लेकर इस पर अपना पूरा ध्यान जीतने पर लगाना चाहेगी। वहीं दूसरी तरफ  I.N.D.I.A ब्लॉक अपने विजयी रथ को लगातार आगे बढ़ाने की कोशिश में लगी हुई है।

झारखंड विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला 

झारखंड विधानसभा चुनाव में इस बार दो गठबंधनों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है। इनमें NDA और  I.N.D.I.A ब्लॉक का नाम चर्चा में है। NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): इसमें भाजपा, आजसू और जेडीयू जैसे दल शामिल हैं। I.N.D.I.A ब्लॉक: इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), कांग्रेस, आरजेडी, और सीपीआई (एमएल) शामिल हैं। पिछली बार NDA में केवल भाजपा थी, जबकि महागठबंधन (अब इंडिया ब्लॉक) में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी शामिल थे। इस बार, NDA में आजसू और जेडीयू भी शामिल हैं, जिनकी कुछ सीटों पर दावेदारी है।

सीट शेयरिंग के मामले में NDA आगे

NDA ने इस बार सीट बंटवारे को लेकर पहले ही सहमति बना ली है। हालांकि, औपचारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, आजसू को 10, जेडीयू को 2 और लोजपा (आर) को एक सीट की पेशकश की गई है। दूसरी ओर हम पार्टी (जीतन राम मांझी की पार्टी) को झारखंड में कोई सीट नहीं मिली है। उम्मीद है कि NDA जल्द ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगा, जो इंडिया ब्लॉक से आगे हो सकता है।

इंडिया ब्लॉक में सीटों पर मंथन जारी

इंडिया ब्लॉक में अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है। JMM और कांग्रेस दोनों ही पिछली बार से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं, जबकि RJD और CPI (ML) की दावेदारी भी जीती हुई सीटों से अधिक है, जिससे सीट बंटवारे पर पेंच फंसा हुआ है।  बीते विधानसभा चुनाव में JMM ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस ने 31 और RJD ने 7 सीटों पर दावेदारी की थी।

इस बार, CPI (ML) भी गठबंधन का हिस्सा है, जिससे सीट बंटवारे पर और चर्चा हो रही है।

पिछला चुनाव: 2019 के विधानसभा चुनाव में NDA को झटका

2019 के विधानसभा चुनाव में NDA को बहुमत नहीं मिल पाया था। JMM ने 30 सीटें जीती थीं, कांग्रेस ने 16 सीटें और RJD ने एक सीट जीती थी। इसके बाद हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी। दूसरी ओर भाजपा को 25 सीटें मिलीं, और अन्य दलों को मिलाकर भी भाजपा सत्ता में वापसी नहीं कर पाई। एनडीए को 2019 के लोकसभा चुनाव में जबरदस्त सफलता मिली थी, जहां उसने 12 सीटें जीती थीं। लेकिन विधानसभा चुनाव में आजसू के अलग चुनाव लड़ने और एंटी-इनकम्बेंसी की वजह से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

Editor's Picks