50 हजार का ईनामी कुख्यात अपराधी उत्तम यादव पुलिस एनकाउंटर ढेर

50 हजार का ईनामी कुख्यात अपराधी उत्तम यादव पुलिस एनकाउंटर ढे
50 हजार का ईनामी कुख्यात अपराधी उत्तम यादव पुलिस एनकाउंटर ढेर - फोटो : NEWS 4 NATION

झारखंड के हजारीबाग में पुलिस और अपराधी उत्तम यादव के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ₹50,000 के इनामी बदमाश उत्तम यादव को पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराया है।

यह मुठभेड़ तब हुई जब पुलिस उत्तम यादव को पकड़ने की कोशिश कर रही थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे घायल कर दिया और बाद में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उत्तम यादव का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा था। वह हजारीबाग, चतरा और आसपास के कई जिलों में व्यापारियों से रंगदारी वसूलने के लिए उन्हें धमकाता था। हाल ही में उसने हजारीबाग के कई बड़े व्यापारियों को भी धमकी दी थी और ज्वेलरी की दुकान पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी भी ली थी।

वह पुलिस को भी धमकी देता था, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए एक विशेष रणनीति बनाई थी, जिसका परिणाम यह एनकाउंटर रहा। इस घटना से पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है और पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।