Vastu Tips: घर में शीशा लगाते समय रखें सावधानी, उत्तर दिशा में गलत प्लेसमेंट से हो सकता है नुकसान
घर में शीशा लगाते समय अगर दिशा का सही ध्यान न रखा जाए तो यह नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि घर में शीशा लगाने की सही दिशा क्या है और इससे धन और समृद्धि कैसे बढ़ाई जा सकती है।

MIRROR PLACEMENT : घर बनवाते समय लोग हर चीज का खास ख्याल रखते हैं। खास तौर पर वास्तु शास्त्र का। आजकल लोग अपने घरों में जगह-जगह शीशा लगवाते हैं। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में शीशा लगाते समय दिशा का ध्यान रखना जरूरी है। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आती है।
दिशा के अनुसार शीशा लगाने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप दिशा के अनुसार शीशा लगाते हैं तो आपको धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
घरों में उत्तर दिशा में शीशा लगाना चाहिए
लोगों को अपने घरों में उत्तर दिशा में दर्पण लगाना चाहिए, क्योंकि उत्तर दिशा को सबसे शुभ और अच्छी दिशा माना जाता है। साथ ही इससे देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा आप और आपके परिवार पर बनी रहती है।
पूर्व दिशा में भी दर्पण लगा सकते हैं
ऐसा नहीं है कि आपको दर्पण केवल उत्तर दिशा में ही लगाना है। आप पूर्व दिशा में भी दर्पण लगा सकते हैं, क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर और पूर्व दोनों दिशाएं शुभ और अच्छी मानी जाती हैं।
धन वृद्धि के लिए तिजोरी में लगाएं दर्पण
इसके अलावा आप तिजोरी या अलमारी में भी दर्पण लगा सकते हैं। इससे आपका घर पैसों से भरा रहेगा। तिजोरी या अलमारी में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी।