Lucky Plants For Home : घर में लगायें यह चमत्कारी पौधे, बढ़ने लगेगी धन, सुख और समृद्धि !
Lucky Plants For Home वास्तु शास्त्र में कई पेड़-पौधों को बहुत ही शुभ माना जाता है. जैसे तुलसी का पौधा, शमी का पेड़, स्पाइडर प्लांट, क्रासुला प्लांट, मनी प्लांट, अपराजिता का पौधा. इन पौधों की वजह से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है और ग्रह-

Lucky Plants For Home कुछ पेड़-पौधे घर के लिए बेहद चमत्कारी माने जाते है. इन पौधों के घर में होने से कई तरह की समस्याओं से मुक्ति मिलती है. ये पेड़-पौधे न सिर्फ घर की हवा को साफ रखते हैं बल्कि धन, समृद्धि और मान-सम्मान में भी वृद्धि करते हैं. इसलिए इन पेड़-पौधों को चमत्कारी भी माना जाता है. जिन घरों में ये पेड़ लगे होते हैं वहां खुशहाली रहती है और जीवन में शुभता और सकारात्मकता आती है. वास्तु शास्त्र में इन पेड़ों के बारे में कहा जाता है कि ये धन, सुख और समृद्धि को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. आइए जानते हैं इन चमत्कारी पौधों के बारे में...
तुलसी का पौधा :
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पूजनीय माना जाता है और इस पौधे को घर की उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाएं और हर रोज इसकी पूजा करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में तुलसी का पौधा होने से जीवन सुख-शांति से भरा रहता है और कई तरह की परेशानियां दूर रहती हैं। तुलसी का संबंध भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी से है। घर में तुलसी होने से सौभाग्य में वृद्धि होती है, इसलिए इसे श्री तुलसी कहा जाता है।
शमी का पेड़ :
शमी के पेड़ को घर की दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। इस पेड़ को घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। शमी का पेड़ होने से भगवान शिव की कृपा भी मिलती है और नौकरी और व्यापार में खूब तरक्की होती है। घर में इस पेड़ के होने से परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बरकरार रहता है और सभी सदस्य अच्छी तरक्की करते हैं।
स्पाइडर प्लांट:
घर में स्पाइडर प्लांट लगाने से कई फायदे होते हैं। इसे घर की उत्तर, उत्तर-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। घर में इस पौधे के होने से आस-पास की हवा साफ रहती है और स्वास्थ्य भी मिलता है। यह पौधा कई तरह की बीमारियों को खत्म करता है और जीवन में नई सकारात्मक ऊर्जा लाता है। अगर कार्यस्थल पर कोई परेशानी है तो पास में स्पाइडर प्लांट रखने से जीवन को नई दिशा मिलती है।
क्रसुला प्लांट :
क्रसुला प्लांट का होना बहुत शुभ माना जाता है और यह घर के वास्तु दोष को भी दूर करता है। इस पौधे को घर के मेन गेट के दाईं ओर रखना चाहिए। इस पौधे के होने से आर्थिक समस्याओं से राहत मिलती है और धन आगमन के नए स्रोत खुलने लगते हैं। घर में इस पौधे के होने से परिवार के सदस्यों के बीच स्नेह बना रहता है और रिश्ते भी मजबूत होते हैं। साथ ही अगर आपकी तरक्की में कोई बाधा आ रही है तो वह भी दूर हो जाती है।
मनी प्लांट :
घर में मनी प्लांट का होना अच्छा माना जाता है। जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है कि यह पौधा धन संबंधी समस्याओं को दूर करता है। जैसे-जैसे यह पौधा बड़ा होता है, धन और मान-सम्मान भी बढ़ने लगता है। ज्योतिष शास्त्र में इस पौधे का संबंध भौतिक सुख-सुविधाओं के स्वामी शुक्र से है, इसलिए मनी प्लांट घर में सौभाग्य बढ़ाता है और जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है।
अपराजिता का पौधा :
अपराजिता के पौधे को तुलसी की तरह बहुत पवित्र माना जाता है। इस पौधे की बेल का लाभ पाने के लिए इसे घर की पूर्व, उत्तर, उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस बेल का संबंध माता लक्ष्मी से माना जाता है। इस पौधे के घर में होने से माता लक्ष्मी स्वयं घर में निवास करती हैं और नौकरी और व्यापार में बहुत अच्छी तरक्की होती है। यह पौधा भगवान विष्णु और महादेव को भी बहुत प्रिय है। यह पौधा धन-धान्य की कमी को दूर करता है और आरोग्यता लाता है।
नोट: यह सभी जानकारी जनहित को ध्यान में रखकर दी जा रही है, ज्योतिष और धर्म के उपाय और सलाह को अपनी आस्था और विश्वास के आधार पर आजमाएं। सामग्री का उद्देश्य केवल आपको बेहतर सलाह देना है। हम इस संबंध में किसी भी प्रकार का दावा नहीं करते हैं।