Beauty Hacks: जब नेल पॉलिश ना मिले, तो आईशैडो से ही इस तरह बना लें परफेक्ट मैचिंग कलर
कभी-कभी ऐसा होता है कि ड्रेस तैयार है, मेकअप भी ऑन पॉइंट है, लेकिन नेल पेंट मिसमैच हो जाए तो पूरा लुक फीका लगने लगता है। हम आपको बताएंगे एक ऐसा क्रेज़ी ब्यूटी हैक जिससे आप अपने पास मौजूद आईशैडो से मिनटों में परफेक्ट मैचिंग नेल पेंट बना सकती हैं।

Beauty Hack : जब बात फैशन और खूबसूरती की आती है तो सबसे पहले खूबसूरत और स्टाइलिश नेल्स का ख्याल आता है. स्टाइलिश और खूबसूरत नेल पेंट हर लड़की और महिला की चाहत होती है. अक्सर अगर आपको भी कहीं बाहर जाना है तो सबसे पहले ड्रेस से मैच करता हुआ नेल पेंट जरूर लगाएं.
नेल पेंट नाखूनों की खूबसूरती को दोगुना कर देते हैं और हर कोई चाहता है कि उसके पास नेल पेंट का ढेर सारा कलेक्शन हो. नए जमाने में नेल पेंट के कई रंग आ गए हैं जो हर ड्रेस के साथ स्टाइलिश लगते हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आपके पास पहनी हुई ड्रेस से मैच करता हुआ नेल पेंट नहीं होता.
ऐसे में पछताने की जगह आप अपने आईशैडो से घर पर ही नेल पेंट बना सकती हैं और वो भी चुटकियों में. ये हकीकत है और आप इसे घर पर ही DIY की मदद से आजमा सकती हैं. चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप घर पर ही आईशैडो की मदद से मनचाहे रंग का नेल पेंट कैसे बना सकती हैं
क्या चाहिए:
घर पर नेल पेंट बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी जो आपके घर में ही मिल जाएंगी। इसके लिए सबसे पहले आपको बाजार से ट्रांसपेरेंट नेल पेंट लाना होगा। यह आपको कॉस्मेटिक शॉप से मिल जाएगी। इसके अलावा आपको अपने पास रखे आईशैडो की भी जरूरत होगी। एक चिकने कागज की जरूरत होगी। एक छोटे ब्रश की भी जरूरत होगी जो आपके कॉस्मेटिक किट में मिल जाएगा। आखिर में आपको एक टूथपिक की जरूरत होगी जिसकी मदद से आप नेल पेंट का डिजाइन भी बना सकती हैं।
आईशैडो की मदद से घर पर इस तरह बनाएं नेल पेंट :
● सबसे पहले ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश की बोतल से आधा नेल पेंट निकाल लें।
● अब अपने घर में रखे किसी भी पुराने या इस्तेमाल न किए गए आईशैडो को किसी चीज की मदद से मनचाहे रंग में पीस लें।
● चिकने कागज से एक कोन बनाएं, जिससे आप आईशैडो लगा सकें।
● अब इस फनल को पारदर्शी नेल पेंट की बोतल पर रखें और इसमें क्रश किया हुआ आईशैडो भरें।
● अब इस बोतल में डाले गए आईशैडो को टूथपिक की मदद से अच्छे से मिला लें।
● अच्छे से मिलाने के बाद आपका पारदर्शी नेल पेंट आईशैडो के रंग में घुल जाएगा।
● अब आपको मनचाहा नेल कलर मिल गया है।
● इस नेल पेंट को अपने नाखूनों पर लगाएं।
● आप ब्रश की मदद से भी नेल पेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं।
● अगर आप पारदर्शी नेल पेंट में सिर्फ एक ही रंग नहीं मिलाना चाहती हैं तो दूसरा विकल्प भी है।
● सबसे पहले ब्रश की मदद से क्रश किए हुए आईशैडो का रंग नाखून पर लगाएं।
● अब इसके ऊपर पारदर्शी नेल पेंट लगाएं।
● इस तरह आपको हर बार एक नया रंग का नेल पेंट मिलेगा।
● इसके साथ ही आपका पारदर्शी नेल पेंट कई रंगों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।