Makeup Guide: फाउंडेशन से लेकर लिपस्टिक तक, कितने दिन चलेगा कौन सा मेकअप?
Makeup Guide : एक मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल कब तक करना सही होता है। अगर आप नहीं जानते इस बाद को आज हम आपको मेकअप की शेल्फ लाइफ के बारे में बता रहे हैं।

Makeup Guide : मेकअप एक कला है, जो आपके चेहरे को खूबसूरत भी बना सकती है और बिगाड़ भी सकती है। वैसे तो मेकअप पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए जरूरी है, लेकिन इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा महिलाएं ही करती हैं। इसी वजह से हर महिला के पास मेकअप प्रोडक्ट्स का शानदार कलेक्शन होता है। उनकी मेकअप किट में कई फाउंडेशन और अनगिनत लिपस्टिक होती हैं। इसके अलावा उनके पास दूसरे मेकअप प्रोडक्ट्स भी मिलते हैं। बार-बार मेकअप खरीदने की वजह से उनके पास इसका ढेर लग जाता है। कई बार तो यह भी पता नहीं चलता कि वह मेकअप इस्तेमाल करने लायक है भी या नहीं। इसी वजह से आज हम आपको यहां कुछ खास मेकअप प्रोडक्ट्स की शेल्फ लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आपको पता चले कि कौन सा मेकअप कब खराब हो जाएगा।
फाउंडेशन : वैसे तो हर कंपनी अपने प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ अलग-अलग तैयार करती है। लेकिन अगर इसकी आम लाइफ की बात करें तो लिक्विड फाउंडेशन आमतौर पर 18 महीने तक काम कर सकता है, वहीं दूसरी तरफ पाउडर फाउंडेशन की शेल्फ लाइफ दो साल तक होती है। अगर इसकी महक बदलने लगे तो समझ लीजिए कि यह खराब होने वाली है।
लिपस्टिक : भारतीय महिलाओं की सबसे पसंदीदा मेकअप लिपस्टिक को ही मानी जाती है और इसकी सेल्फ लाइफ केवल 02 साल ही होती है अगर इस पर सफेद परत जमने लगती है। वहीं, दूसरी ओर इससे बदबू आने लगती है। ऐसे में इसे भूलकर भी इस्तेमाल न करें, वरना आपके होठों को परेशानी हो सकती है।
मस्कारा : आई मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से पहले शेल्फ लाइफ जरूर चेक कर लें, क्योंकि इसकी वजह से आंखों की रोशनी जा सकती है। आमतौर पर एक अच्छे मस्कारा की शेल्फ लाइफ 6-8 महीने ही होती है। लंबे समय तक खुला रहने पर मस्कारा सूखने लगता है, जिसकी वजह से इसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे एलर्जी हो सकती है।
आईलाइनर : मस्कारा की तरह ही आईलाइनर की शेल्फ लाइफ भी 3 से 8 महीने होती है। लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करने से आपकी आंखों में इंफेक्शन हो सकता है। लिक्विड आईलाइनर 3-8 महीने तक चल सकता है। पेंसिल आईलाइनर की लाइफ 2 साल होती है, जबकि जेल आईलाइनर का इस्तेमाल 9 महीने तक किया जा सकता है।
मेकअप स्पॉन्ज : मेकअप को ब्लेंड करने के लिए स्पॉन्ज का इस्तेमाल किया जाता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि वे इसे बार-बार धोकर सालों तक इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। आपको हर दो से तीन महीने में नया स्पॉन्ज खरीद लेना चाहिए।
बीबी या सीसी क्रीम : अगर इसे बंद करके रखा जाए तो इसे दो से तीन साल तक रखा जा सकता है, लेकिन एक बार खोलने के बाद बीबी और सीसी क्रीम की शेल्फ लाइफ आमतौर पर 12 से 18 महीने होती है। जब यह खराब होने लगती है तो इसका रंग भी बदलने लगता है।