LATEST NEWS

HOLI 2025: होली में भीड़ को लेकर रेलवे ने किया कई जोड़ी ट्रेनों का ऐलान, यात्रियों को मिलेगा कंफर्म टिकट!

HOLI 2025: रेलवे ने होली को देखते हुए अपनी तैयारियां शुरु कर दी है। इसी क्रम में रेलवे ने यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा प्रदान करने के उद्देश्य से करीब बीस जोड़ी नई ट्रेंनो के आवागमन की अनुमति दे दी है...पढ़िए आगे

HOLI 2025:  होली में भीड़ को लेकर रेलवे ने किया कई जोड़ी ट्रेनों का ऐलान, यात्रियों को मिलेगा कंफर्म टिकट!

N4N DESK: रंगो के उत्सव होली न सिर्फ लोगों के जीवन में अलग-अलग रंग भरती है बल्कि अपनो एवं शुभचिंतकों को करीब लाकर खुशियों को और भी रंगीन बना देती है। ऐसे में जो लोग अपनी रोजी-रोटी, व्यवसाय और नौकरी की वजह से अपने परिवार और घरवालों से दूर रहते हैं, उन्हें हर साल होली का बेसब्री से इंतजार रहता है।

यात्रियों की होती है भारी भीड़

ऐसे में अक्सर देखा जाता है कि होली पर घर आने के लिए, खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लोग महीनों पहले से ट्रेन के टिकट का इंतजार करते है। लेकिन यात्रियों की भारी भीड़ और ट्रेनों की कमी के कारण उन्हें कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है और होली के मौके पर भी अपनों से दूर रहने को मजबूर हो जाते हैं। 

चलाई जाएगी कई ट्रेन

इसी समस्या को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा प्रदान करने के उद्देश्य से 40 नई ट्रेनों को होली के दौरान चलाने का निर्णय किया है ताकि लोगों को होने वाली असुविधा को कम किया जा सके और ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सके। तो आइए जानते है रेलवे ने किस-किस रूटों पर होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है और क्या है इसका टाईम-टेबल?

ट्रेनों की सूची और समय का विवरण

गाड़ी संख्या 08821 रांची-गोरखपुर 22 मार्च 2024 को रांची से 21.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08822 गोरखपुर-रांची 24 मार्च 2024 को गोरखपुर से 05.00 बजे प्रस्थान कर 21.25 बजे रांची पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 08825 शालिमार-दरभंगा 23 मार्च 2024 को शालिमार से 21.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.00 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08826 दरभंगा-शालिमार होली स्पेशल 24 मार्च 2024 को दरभंगा से 18.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 05.45 बजे शालिमार पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 08819 टाटा-सहरसा 23 मार्च 2024 को टाटा से 13.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 03.00 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08820 सहरसा-टाटा 24 मार्च 2024 को सहरसा से 06.00 बजे प्रस्थान कर 20.45 बजे टाटा पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 08838 रांची-जयनगर 23 मार्च 2024 को रांची से 23.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16.30 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08839 जयनगर-रांची 24 मार्च 2024 को जयनगर से 23.50 बजे प्रस्थान कर 16.45 बजे रांची पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 08849 रांची-पूर्णिया जंक्शन 23 मार्च 2024 को रांची से 05.30 बजे प्रस्थान कर 21.00 बजे पूर्णिया जं. पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08850 पूर्णिया जं.-रांची 23 मार्च 2024 को पूर्णिया जं. से 23.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 14.25 बजे रांची पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 08853 टाटा-सहरसा 18 मार्च 2024 से 05 मार्च 2024 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को टाटा से 19.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.20 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08854 सहरसा-टाटा 19 मार्च 2024 से 06 अप्रैल 2024 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को सहरसा से 13.00 बजे प्रस्थान कर 05.00 बजे टाटा पहुंचेगी।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट

Editor's Picks