Parenting Tips: बच्चों को खिला रहे ये चीजें? संभल जाएं, यही सेहत बिगाड़ने की असली वजह हैं

बच्चे जो खाते हैं, वह उनके भविष्य की नींव रखता है, लेकिन क्या आप अनजाने में उन्हें ऐसी चीज़ें खिला रहे हैं जो धीरे-धीरे उनके स्वास्थ्य को बर्बाद कर रही हैं? हम आपको बताएंगे कि किन खाद्य पदार्थों से दूर रहना चाहिए और कौन से विकल्प बच्चों के लिए सही

Parenting Tips: बच्चों को खिला रहे ये चीजें? संभल जाएं, यही

Parenting Tips : बच्चों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए यह बहुत जरूरी हो जाता है कि हम उनके खान-पान का सही से ख्याल रखें। आज के समय में बाजार में मिलने वाली तरह-तरह की अनहेल्दी चीजों के बीच यह और भी जरूरी हो जाता है कि हम अपने बच्चों को गलती से भी कुछ ऐसा खाने को न दें जिसका उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़े। आज का यह लेख उन माता-पिता के लिए बहुत काम आने वाला है जो बाजार से कुछ भी खरीदकर अपने बच्चों को खाने के लिए दे देते हैं।  आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने बच्चे को कभी भी खाने के लिए नहीं देना चाहिए। ये सभी चीजें आपके बच्चे की सेहत के लिए धीमे जहर की तरह काम करती हैं। तो आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं


जंक फूड से दूरी बनाए रखें 

आजकल बच्चों को जंक फूड बहुत पसंद आने लगे हैं। यह बाजार भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है। शाम होते ही बच्चे मैगी, पिज्जा, बर्गर और फ्रेंच फ्राइज जैसी चीजों की जिद करने लगते हैं। इन सभी चीजों के नियमित सेवन से आपके बच्चे का वजन अनियंत्रित रूप से और बहुत तेजी से बढ़ने लगता है। इन चीजों की जगह आपको अपने बच्चे के खाने में दूध, बादाम, काजू और पनीर जैसी चीजें शामिल करनी चाहिए।

NIHER


पेस्ट्री और कोल्ड ड्रिंक भी हैं खतरनाक 

छोटे बच्चों में कोल्ड ड्रिंक और पेस्ट्री के लिए एक अलग तरह की दीवानगी आपको देखने को मिलेगी। बस उन्हें दुकान के बाहर ले जाएं और फिर उनकी जिद देखिए। इन चीजों में चीनी का भरपूर इस्तेमाल होता है, जिसकी वजह से आपके बच्चे में बहुत कम उम्र में ही डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। इन सब चीजों की जगह आपको अपने बच्चे को फलों का जूस या छाछ पीने को देना चाहिए।

Nsmch


चाय और बिस्किट देने से भी बचें 

आजकल सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी चाय और बिस्किट से अपने दिन की शुरुआत करते हैं। चाय और बिस्किट का सेवन उनकी सेहत पर बहुत बुरा असर डालता है। अगर आपके बच्चे इन चीजों की जिद करते हैं तो आपको इनकी जगह उन्हें दूध के साथ काजू या बादाम जैसी चीजें देनी चाहिए।


मैदा से भरी चीजें देना नुकसानदायक 

आजकल बच्चे ऐसी चीजें पसंद करने लगे हैं जो पूरी तरह मैदा से बनी हों। इन चीजों के सेवन से उनके स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इन चीजों की जगह आपको अपने बच्चे को खाने में साबुत अनाज, फल और दालें जैसी चीजें देनी चाहिए।