Crime News: विधायक के कमरे में पुलिसकर्मी कर रहे थे गंदा काम , गुलछर्रे उड़ाते देख एमएलए के उड़े होश, मचा हड़कंप!

Crime News: विधायक जब अपने कमरे की तरफ पहुंचे तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।...

MP MLA Rest House Scandal
विधायक के कमरे में गंदा काम?- फोटो : X

Crime News: सियासत में इन दिनों एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सुर्खियां बटोर रहा है, जिसने सरकारी व्यवस्था की चूलें हिला दी हैं। सवाल बड़ा है और जवाब फिलहाल सरकारी फाइलों में कैद है।  मध्य प्रदेश की राजधानी के विधानसभा विश्राम गृह में विधायकों के लिए आरक्षित कमरा आखिर किसकी मेहरबानी से पुलिसकर्मियों का ठिकाना बन गया? क्या सरकारी चाबी की भी कोई निजी जिंदगी होती है, जो मालिक की गैरमौजूदगी में किसी और के साथ गुलछर्रे उड़ाने लगती है?

मामला महिदपुर से कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस के आवंटित कमरे का है। दो नवंबर 2026 को विधायक जब अपने कमरे की तरफ पहुंचे तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे में पुलिस की वर्दी पहने युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में मिले हैं। यह देखकर विधायक को कुछ समझ में नहीं आया कि हो क्या रहा है। इसके बाद दोनों विधायक से माफी-मांगने लगे। फिर मामला बढ़ते देखकर दोनों वहां से खिसक गए ।

अब सवाल यह है कि आखिर माफी किस बात की मांगी गई? कमरे में मौजूदगी की, बिना इजाजत प्रवेश की या फिर सरकारी मर्यादा को ताक पर रखने की? 

विधायक ने पूरे मामले की लिखित शिकायत विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा को सौंप दी। इसके बाद विधानसभा सचिवालय ने पांच बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। जांच में पता लगाया जा रहा है कि विधायक ने कमरे की चाबी काउंटर पर क्यों जमा कराई थी, चाबी पुलिसकर्मियों तक किसने पहुंचाई और आखिर किस अधिकारी ने उन्हें कमरे में दाखिल होने की इजाजत दी?

इधर लोक निर्माण विभाग यानी PWD भी जांच में जुट गया है। अब सरकारी तंत्र के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब कमरा विधायक के नाम आवंटित था तो उसमें दूसरे लोग किस अधिकार से दाखिल हुए?

विडंबना देखिए, जिस विश्राम गृह में जनप्रतिनिधियों के ठहरने और सरकारी कामकाज की व्यवस्था होनी चाहिए, वहां चाबी की आवाजाही ही रहस्य बन गई। सरकारी संपत्ति की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले आखिर किसकी निगरानी में थे?

फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार है। दोषी कौन है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। लेकिन भोपाल के सत्ता गलियारों में चर्चा जरूर है कि सरकारी कमरों की चाबियां अगर यूं ही घूमती रहीं तो अगली बार किसी विधायक को अपने ही आवंटित कमरे में प्रवेश के लिए अनुमति मांगनी पड़ सकती है!