बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Watch: अन्नू कपूर के नए कंडोम एड ने इंटरनेट पर मचा दिया बवाल, यूजर हुए पागल, दिया अजीबो-गरीब कमेंट

कंडोम के एड में अन्नू कपूर को यह समझाते हुए दिखाया गया है कि एक सच्चा दोस्त वह होता है जो हर परिस्थिति में आपका साथ देता है।

Watch: अन्नू कपूर के नए कंडोम एड ने इंटरनेट पर मचा दिया बवाल, यूजर हुए पागल, दिया अजीबो-गरीब कमेंट
अन्नू कपूर के न्यू एड वीडियो ने मचाया बवाल!- फोटो : durex.india and annukapoor

Annu kapoor condom ad: अन्नू कपूर, जो अपने बहुमुखी अभिनय और अनूठी एंकरिंग के लिए प्रसिद्ध हैं, ने हाल ही में ड्यूरेक्स इंडिया के एक एड में एक्ट किया, जिससे इंटरनेट पर खूब चर्चा हो रही है। एड में अन्नू कपूर ने "सच्चे दोस्त" के रूप में कंडोम की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाई। उनके इस एड ने सोशल मीडिया पर लोगों से मजेदार प्रतिक्रियाएं बटोरीं और इसके कंटेंट को लेकर लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए।


ड्यूरेक्स के एड में अन्नू कपूर का अनोखा अंदाज

एड में अन्नू कपूर को यह समझाते हुए दिखाया गया है कि एक सच्चा दोस्त वह होता है जो हर परिस्थिति में आपका साथ देता है। उन्होंने कंडोम की तुलना एक दोस्त से की, जो न केवल सुरक्षा प्रदान करता है बल्कि आपकी खुशियों को भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा, "ड्यूरेक्स क्लोज़ फिट कंडोम आपका सच्चा दोस्त है, जो हर समय आपका कवच बनता है।"


सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन

अन्नू कपूर के इस एड ने सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन की बाढ़ ला दी। ड्यूरेक्स इंडिया ने भी इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "नोलन: 0, अन्नू कपूर: 1..।" इस अनोखे और अलग अंदाज ने दर्शकों को हैरान किया और कई मजेदार कमेंट भी सामने आए। एक यूजर ने लिखा, "एकदम से वक्त बदल दिए, जज़्बात बदल दिए।" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "राजश्री पान मसाला कोने में रो रहा है।" एक अन्य ने मजाकिया अंदाज में कहा, "बहुत खुशी है कि यह 'स्वाद में ही सोच है' के साथ समाप्त नहीं हुआ।"


अन्नू कपूर के अभिनय की चर्चा

इस एड ने इंटरनेट पर काफी हलचल मचा दी है। हालांकि यह एक कंडोम विज्ञापन था, अन्नू कपूर के बोलने के अंदाज ने इसे खास बना दिया। लोगों ने यह भी टिप्पणी की कि उनकी प्रस्तुति कुछ ऐसी थी, मानो यह किसी गंभीर कैंसर जागरूकता अभियान का हिस्सा हो। एक यूजर ने कहा, "मुझे लगा कि यह एक कैंसर जागरूकता विज्ञापन है। क्या स्टाइल थोड़ा कैज़ुअल नहीं था?"


अन्नू कपूर की हालिया फिल्में

अन्नू कपूर को हाल ही में फिल्म 'द सिग्नेचर' में देखा गया था, जिसमें अनुपम खेर, महिमा चौधरी, रणवीर शौरी, और नीना कुलकर्णी जैसे कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। यह फिल्म वर्तमान में ZEE5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

Editor's Picks