बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Home  ›  Region  ›  

POLITICAL NEWS - अहमदनगर बना अहिल्याबाई नगर, चुनाव से पहले महाराष्ट्र सरकार की मांग पर केंद्र सरकार ने लगाई मुहर

POLITICAL NEWS - अहमदनगर बना अहिल्याबाई नगर, चुनाव से पहले महाराष्ट्र सरकार की मांग पर केंद्र सरकार ने लगाई मुहर

DESK - केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र में  विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार के एक अनुरोध को मंजूरी दे दी है। मोदी सरकार ने महाराष्ट्र के अहमदनगर  जिले का नाम बदलकर अहिल्याबाई नगर रखने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले को मंजूरी दे दी है। पत्रकारों से बातचीत के क्रम से सूबे के  के राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने  इस बात की जानकारी साझा की । 

उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि अहमदनगर का नाम बदलने का फैसला इस साल मार्च में राज्य मंत्रिमंडल द्वारा लिया गया था और केंद्र से मंजूरी मांगी गई थी। राजस्व मंत्री ने कहा कि 18वीं सदी में इंदौर की शासक अहिल्याबाई होल्कर इसी जिले से थीं। विखे पाटिल ने कहा कि नाम बदलने में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को धन्यवाद। इस निर्णय में योगदान देने में सक्षम होने पर खुशी है। 

राजस्व मंत्री ने कहा कि उन्हें इस बात का संतोष है कि महायुति सरकार ने जो वादे किये थे, वे पूरे हो गये हैं।  अहमदनगर का नाम बदलने की मांग लंबे समय से की जा रही थी. मांग के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी अहमदनगर जिले का नाम बदलने की घोषणा की थी.जिसके बाद नगर निगम ने एक प्रस्ताव निकाला. इसके बाद राज्य कैबिनेट की तरफ से भी इसे मंजूरी दे दी गई. फिर ये प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास गया.

बता दें कि महाराष्ट्र में नाम बदलने का कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले एकनाथ शिंदे सरकार ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलकर क्रमश: छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव कर दिया था।



Editor's Picks