बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली का ये किसान बना भगवान,10 मजदूरों को प्लेन से भेजा बिहार

दिल्ली का ये किसान बना भगवान,10 मजदूरों को प्लेन से भेजा बिहार

Patna: कोरोना संक्रमण के कारण आज पूरी दुनिया परेशान है। कोरोना को लेकर देश में लॉकडाउन है। इस लॉकडाउन  की सबसे बड़ी मार प्रतिदिन कमाई  कर अपना और अपने परिवार का पेट पालने  वाले श्रमिकों पर पड़ी  है। 

लॉकडाउन  कि वजह से  काम  धंंधे  बंद है। इनके सामने पेट भरने का संकट भी पैदा हो गया है। ऐसे  में अब ये परदेश छोड़कर अपने  घरों को लौटने को विवश है। आलम  यह है कि पैसे के अभाव में ये हजार-हजार किमी की यात्रा अपने परिवार के साथ पैदल करने  को  विवश है। जिल फैक्ट्रियों  और कारखानों में मेहनत-मजदूरी करते  थे उनलोगों ने भी  बुरे वक्त  में इनका साथ छोड़ दिया है। 

हालांकि कुछ  ऐसे भी लोग है जो आपदा की इस  घड़ी में अपने  श्रमिकों के लिए मसीहा साबित हो रहे है। दिल्ली के एक मशरुम कारोबारी ने अपने दरियादिली से एक  मिशाल कायम  की है। 

किसान  ने अपने यहां काम कर रहे 10  श्रमिकों को न सिर्फ  दो महीने तक अपने खर्चे   पर ऱखा। बल्कि जैसे ही लॉकडाउन-4 में आने-जाने की  छूट  मिली उसने अपने  इन श्रमिकों के वजाप्ते  फ्लाइट से उनके  घर भेजा।  

आपको बता दें कि दिल्ली में मशरूम की खेती करने वाले एक किसान पप्पन गहलोत ने अपने 10 प्रवासी मजदूरों को फ्लाइट की टिकट बुक करके उनके गृह राज्य बिहार भेज दिया  है। समस्तीपुर के निवासी ये  सभी मजदूर लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में ही फंसे हुए थे। 

दिल्ली से लौटे मजदूर नवीन राम ने बताया कि लॉकडाउन से पहले काम खत्म कर हम  सभी अपने घर समस्तीपुर आना चाहते थे. लेकिन इससे पहले ही कोरोना संकट के कारण  लॉकडाउन लग गया.  इस कारण वापस आना मुश्किल हो गया था. लेकिन जब फ्लाइट  चलना शुरू हुआ तो मालिक ने हमे निराश देख हम  सभी 10 मजदूरों को अपने पैसो से टिकट करा कर फ्लाइट से घर भेज दिया.


Suggested News